Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमजौनपुर

बैंक के शाखा प्रबंधक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपर के रामपुर थानाक्षेत्र में यूनियन बैंक आफ इंडिया की रामपुर शाखा के तत्कालीन प्रबंधक समेत चार के विरुद्ध धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहां निवासी संजय कुमार जायसवाल ने रामपुर थाने में बैंक के प्रबंधक सहित चार के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक उनका रामपुर बाजार में मकान है। तीन सगे भाई मुकेश पांडेय, अशोक पांडेय व त्रिपुरारी पांडेय मकान किराए पर लेकर उसमें सीमेंट एजेंसी संचालित करते हैं।

वर्ष 2013 में सीमेंट एजेंसी के कारोबारियों ने यूनियन बैंक की शाखा के तत्कालीन प्रबंधक रमेश भट्ट से मिलकर मकान बंधक रखकर ऋण ले लिया। पीड़ित का आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के जारी करने के बहाने प्रिटेड पेपर पर उनसे हस्ताक्षर कराए थे। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब उनके यहां बैंक ने बकाया ऋण वसूली के लिए नोटिस भेजी। शिकायत किए जाने पर कारोबारी भाइयों ने उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी।

संजय की तहरीर पर थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर रमेश भट्ट व तीनों कारोबारी भाइयों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, साजिश रचने व जान से मार डालने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।

Related Articles

Back to top button