• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पानी के बदले रिश्तों का बहा खून, चचेरे भाई ने की चाकू मार कर हत्या

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अम्बाला। अम्बाला छावनी की थोक सब्जी मंडी में आज दिन दिहाड़े पानी निकासी  के झगड़े की रंजिश के चलते चचेरे भाई की छुरा मारकर हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज खबर है। मृतक सुरजीत सिंह के भाई बबलू की शिकायत पर पुलिस ने उनके चचेरे भाई विजय कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में बबलू निवासी बाजीगर कॉलोनी वॉर्ड नंबर 20 नजदीक एफसीआई गोदाम अम्बाला छावनी ने खुलासा किया है कि वह परिवार में सबसे बड़ा लडक़ा है जबकि उसका छोटा भाई सुरजीत सिंह और सबसे छोटा भाई सुनील और एक बहन भी है। सुरजीत सिंह रेहड़ी पर सब्जी बेचने का काम करता है।

कलयुगी पिता ने कर दी अपने ही 5 बच्‍चों की हत्‍या, पंचायत के सामने कबूला गुनाह

22 जुलाई को पानी की निकासी को लेकर हमारी माता रजनी देवी और चाची जीतो देवी की आपस में कहासुनी हो गई।इस दौरान हमारे चाचा के लडक़े विजय कुमार ने हमारे परिवार को देख लेने और जान से मार देने की धमकी दी। इस पर मोहल्ले वालों ने बीच बचाव किया और समझाया जिस कारण हमने पुलिस को सूचना नहीं दी।

23 जुलाई को वह उसका पिता जयमल, छोटा भाई सुनील और मामा का लडक़ा सुखदेव सिंह सुबह करीब 9:30 बजे के आसपास अम्बाला छावनी की थोक सब्जी मंडी में दुकान नंबर 15 के सामने सब्जी खरीद रहे थे। देखते ही देखते विजय कुमार वहां पर आ गया। उसने दाहिने हाथ में एक बड़ा छुरा पकड़ा हुआ था। विजय ने आते ही मेरे भाई सुरजीत सिंह को बाई तरफ छाती के नीचे छुरा मारा। छुरा लगते ही मेरा भाई नीचे गिर गया। मैनें और मेरे मामा के लडक़े सुखदेव सिंह ने जब सुरजीत सिंह को छुड़वाने की कोशिश की तो विजय ने मेरे हाथ के अंगुठे के पास हथेली पर और मामा के लडक़े के भी दाहिने अंगूठे के पास हथेली पर छुरे से वार किया।

पुलिस चौकी के पास से गुटखा व्यापारी के पौत्र का अपहरण, 4 करोड़ की मांगी फिरौती

इस दौरान मौके पर काफी लोग इक्ट्?ठे हो गए। सुरजीत सिंह को उठाकर मेरे पिता जयमल, भाई सुनील और मामा का लडक़ा सुखदेव सिंह रेहड़ी पर डालकर अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बबलू ने आरोप लगाया कि पानी की निकासी के झगड़े में हुई कहासुनी की रंजिश में उसके चचेरे भाई विजय कुमार ने उसके छोटे भाई सुरजीत सिंह की छुरा मारकर हत्या कर दी है। उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

बबलू की इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छुरे से हत्या करने के आरोप में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: 24ghante online.comblood of relationshipsbrother attacked brotherbrother in fight over water stabbed brotherdomestic disputeघरेलू विवादपानी को लेकर हुए झगड़े में भाई ने भाई को चाकू माराभाई ने किया भाई पर हमलारिश्तों का खून
Previous Post

यूपी में एक दिन में हुई 50,697 सैंपल की जांच, कुल जाँचों का आंकड़ा 17 लाख के पार

Next Post

कोविड केयर सेंटर के वाशरूम में नाबालिग से अश्लील हरकतें, मोबाइल में वीडियो भी बनाई

Desk

Desk

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
पंजाब

बंदी सिंहों की रिहाई पर CM मान का भरोसा, हर कानूनी रास्ता अपनाएगी सरकार

13/10/2026
Main Slider

68 हजार ग्राम प्रहरियों को कैशलेस इलाज के साथ अब 3500 रुपये मानदेय

13/10/2026
पंजाब

पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या

13/10/2026
Next Post

कोविड केयर सेंटर के वाशरूम में नाबालिग से अश्लील हरकतें, मोबाइल में वीडियो भी बनाई

यह भी पढ़ें

(अपडेट) जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: मुख्यमंत्री योगी

23/09/2026
The ongoing news about film Vikramveda is rumor, Hrithik is doing this film

फिल्म विक्रमवेद को लेकर चल रही खबर अफवाह है, ऋतिक कर रहें हैं ये

06/05/2021
Sunset

सूर्यास्त के बाद गलती से भी ना करें ये काम, हो जाएगा अनर्थ

10/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version