• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंद स्कूल के कैंपस में मिले 200 से अधिक बच्चों के शव, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
30/05/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
Bodies of children found

200 से अधिक बच्चों के शव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कनाडा के एक स्कूल में 215 बच्चों के शव दफन पाए गए हैं। इनमें से कुछ तीन साल के बच्चों के भी शव हैं। इस स्कूल को कभी कनाडा का सबसे बड़ा रेसिडेंशियल यानी बोर्डिंग स्कूल माना जाता था, जहां देशभर के बच्चे पढ़ने आते थे। जिस स्कूल परिसर में ये शव मिले हैं, उसका नाम केमलूप्स इंडियन रेसिडेंशियल स्कूल है।

स्कूल के एक अधिकारी रोजैन केसिमीर ने बताया कि पिछले हफ्ते ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार की मदद से जमीन के नीचे शवों के दफन होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने आशंका जताई है कि अभी और शव बरामद हो सकते हैं क्योंकि अभी छानबीन जारी है।

वो कहती हैं कि “ये एक ऐसा नुकसान है जिसके बारे में कभी सोच भी नहीं सकते। इस नुकसान के बारे में बोल तो सकते हैं लेकिन इसे कभी इतिहास में दर्ज नहीं किया जा सकता।” रोजैन बताती हैं, “19वीं सदी की शुरुआत से लेकर 1970 तक क्रिश्चियन स्कूलों में देशभर से 1.50 लाख से ज्यादा बच्चों को लाया गया था। उनके ऊपर क्रिश्चियन में कन्वर्ट करने का दबाव डाला जाता था और उन्हें अपनी मातृभाषा तक बोलने नहीं दी जाती थी। कइयों को पीटा गया। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान करीब 6 हजार बच्चे मारे गए थे।”

इस देश के प्रधानमंत्री ने गुपचुप रचाई शादी, 23 साल छोटी है दुल्हन

इसको लेकर 2008 में कनाडा की सरकार ने संसद में माफी भी मांगी थी और माना था कि उस वक्त क्रिश्चियन स्कूलों में बच्चों के साथ शारीरिक और यौन शोषण भी होता था।

5 साल पहले ट्रूथ एंड रिकॉन्सिलिएशन कमिशन की एक रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि दुर्व्यवहार और लापरवाही के कारण कम से कम 3,200 बच्चों की मौत हुई थी। जबकि, 1915 से 1963 के बीच कैमलूप्स स्कूल में 51 बच्चों की मारे जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, इन मुद्दों पर कर सकते है चर्चा

कैमलूप्स स्कूल 1890 से 1969 तक चलाया गया। इसके बाद सरकार ने कैथोलिक चर्च से इसका नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। इस स्कूल को 1978 में बंद कर दिया गया। ये स्कूल कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में स्थित है। रोजैन बताती हैं कि “स्कूल के साइज को देखकर अंदाजा लगाया गया है कि इसमें एक बार में करीब 500 छात्र रहते और पढ़ते होंगे।”

इस घटना पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूड्यू ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा, “स्कूल में शव मिलने की खबर दिल दुखाती है। ये हमारे देश के इतिहास के काले और शर्मनाक अध्याय की दर्दनाक याद है। मैं उन सभी लोगों के बारे में सोच रहा हूं जो इस दुखद खबर से प्रभावित हुए हैं। हम आपके लिए यहां हैं।”

अभी भी स्कूल की जमीन का रडार से सर्वे किया जा रहा है और अभी और शवों के मिलने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही अब उन परिवारों का पता भी लगाया जा रहा है, जिनके बच्चे यहां पढ़ा करते थे।

Tags: Bodies of children foundinternational News
Previous Post

PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, इन मुद्दों पर कर सकते है चर्चा

Next Post

पुल से टकराकर पलटी कार में लगी आग, चार लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
accident

पुल से टकराकर पलटी कार में लगी आग, चार लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Nikay Chunav

Nikay Chunav: चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, प्रत्याशियों के बीच फायरिंग और पथराव

04/05/2023
Akhilesh Yadav

किसानों को कोर्ट जाने का अधिकार भी भाजपा ने छीन लिया : अखिलेश यादव

31/12/2020
गाजियाबाद श्मशान घाट पर छत ढही Roof collapsed at Ghaziabad crematorium

मोदी सरकार का वह कानून, जिसके खिलाफ बीते 13 दिनों से छिड़ी है जंग

08/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version