• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी में शामिल हुए बॉक्सर विजेंदर सिंह, कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे 2019 का चुनाव

Writer D by Writer D
03/04/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Vijender Singh

Vijender Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह (Vijender Singh) बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। तावड़े ने कहा कि विजेंदर सिंह जी विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए बीजेपी में जुड़ गए हैं। उनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और लक्ष्य की ओर बढ़ेगी। विजेंदर को मुक्केबाजी में पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

वहीं, विजेंदर सिंह (Vijender Singh) ने कहा, एक तरफ से मेरी घरवापसी हो रही है। काफी अच्छा लग रहा है। देश विदेश में खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ा है। जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से खिलाड़ियों को आसानी हुई है। मैं पहले वाला विजेंदर हूं। गलत को गलत कहूंगा और सही को सही कहूंगा।

विजेंदर सिंह (Vijender Singh) ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लड़ा था। हालांकि, वो बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से चुनाव हार गए थे। बिधूड़ी को 6 लाख 87 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा को 3 लाख 19 हजार से ज्यादा और विजेंदर को 1 लाख 64 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विजेंदर को लेकर चर्चाएं हैं कि वो इस बार फिर चुनावी मैदान में देखे जा सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस ने अब तक उनका टिकट फाइनल नहीं किया था। खबर थी कि विजेंदर यूपी के मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी ने टिकट लगभग फाइनल कर दिया है। हालांकि, इन खबरों के बारे में विजेंदर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।

जाट समाज को साधेगी बीजेपी

विजेंदर (Vijender Singh) मूलरूप से हरियाणा जिले के भिवानी के रहने वाले हैं। व जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में पश्चिमी यूपी और हरियाणा की सीटों पर बीजेपी के लिए मुफीद साबित हो सकते हैं। विजेंदर ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। विजेंदर को लेकर देखा गया है कि वो सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं। हर मुद्दे को बेबाकी से उठाते हैं।

माना जा रहा है कि बीजेपी हरियाणा और पश्चिमी यूपी में विजेंदर सिंह के जरिए अपनी ताकत मजबूत करने जा रही है। विजेंद्र ने साल 2020 में किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था।

Tags: "Vijender Singhbjpdelhi newslok sabha elections 2024National newsOlympic Champion Vijender Singh
Previous Post

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पत्नी से परेशान हुए सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर, शादी के 16 साल बाद लिया तलाक

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Kunal Kapoor

पत्नी से परेशान हुए सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर, शादी के 16 साल बाद लिया तलाक

यह भी पढ़ें

Jitan Ram Manjhi

लगता है कैबिनेट हमको छोड़ना पड़ेगा…, बिहार चुनाव से पहले मांझी ने NDA को दी टेंशन

21/01/2025
sushant statue

पश्चिम बंगाल में बना सुशांत सिंह राजपूत का पहला वैक्स स्टैच्यू

18/09/2020

जब मैत्री और करुणा की बात आती है, तब विश्व भगवान बुद्ध का स्मरण करता है : योगी

20/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version