• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रजेश पाठक ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, CMO के कसे पेंच

Writer D by Writer D
09/05/2022
in उत्तर प्रदेश, रायबरेली
0
Brajesh Pathak

Brajesh Pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने सोमवार को बछरावां सीएचसी (CHC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कर वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से हाल-चाल लिया। इस दौरान मिली कमियों पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को फटकार लगाई है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक(Brajesh Pathak) अचानक बछरावां सीएचसी पहुंचे। उन्होंने अपने वाहनों को काफी दूर रोका और पैदल ही एक सामान्य नागरिक की तरह परिसर में घूमे फिर पर्चा काउंटर में अपना पर्चा बनवाया। किसी को यह नहीं पता था कि उपमुख्यमंत्री सीएचसी का निरीक्षण कर रहे हैं। उसके बाद लैब पहुंचे और यहां होने वाली जांचों के बारे में जानकारी ली और अधीक्षक के कमरे की ओर जाने लगे।

Image

इस बीच कहीं से पता चला तो सीएचसी अधीक्षक उपस्थित रजिस्टर जल्दबाजी में दुरुस्त करने में लगे थे। डिप्टी सीएम को अचानक अपने सामने देखकर कर वह सकपका गए, किंतु तब तक उनकी सारी करतूतें उपमुख्यमंत्री को पता चल चुकी थी। इस पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को फटकारा फिर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई और आम लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था को देखा और निर्देश दिए। उन्होंने हरचंदपुर सीएचसी का भी निरीक्षण किया।

स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव होते हैं और प्रदेश को “स्वस्थ प्रदेश” बनाना हमारा संकल्प है,जिसे पूर्ण करने की दिशा में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां,रायबरेली में अपना पर्चा बनवाकर जनस्वास्थ्य सुविधाओं व चिकित्साकर्मियों की कार्यशैली का औचक निरीक्षण किया।@BJP4UP pic.twitter.com/f3gQEi6T0i

— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) May 9, 2022

उपमुख्यमंत्री पर्चा काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए दस मिनट तक खड़े रहे। इस दौरान पर्चा बनाने वाला कर्मचारी फोन पर व्यस्त रहा। उन्होंने अधीक्षक से कहा कि दस मिनट में उस कर्मचारी का दो बार फोन आया था। लोग गर्मी में लाइन में खड़े थे। इस बात को लेकर उपमुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान फोन पर बात नहीं होनी चाहिए। पहले मरीजों की सेवा हो, उसके बाद दूसरा काम।

स्मृति ईरानी ने सीएम योगी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दिव्यांग महिला से पूछा हाल चाल

डिप्टी सीएम जब अस्पताल में घूम रहे थे तभी इसी दौरान उनकी नजर एक दिव्यांग महिला पर पड़ी। उसे देखकर ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) रुक गए और महिला से हालचाल पूछा। उसकी बीमारी और इलाज के बारे में भी जानकारी ली। यही नहीं उन्होंने इसी दौरान दो अन्य वृद्ध मरीजों से दवा और बीमारी के बारे में पूछताछ की है।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष का छलका दर्द, बोले- 10 को जोड़ता हूं तो 25

Tags: raibarelly newsup news
Previous Post

Indigo ने दिव्यांग को फ्लाइट में चढ़ने से रोका, सिंधिया ने दिए जांच के आदेश

Next Post

रणबीर फुटबॉल मैच खेलने पहुंचे तो फैन ने कहा ये…

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post

रणबीर फुटबॉल मैच खेलने पहुंचे तो फैन ने कहा ये...

यह भी पढ़ें

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
Investors

निवेश लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही योगी सरकार

12/01/2023
cm yogi

डेयरी सेक्टर में निवेश के लिए यूपी में है अनुकूल माहौल: मुख्यमंत्री योगी

12/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version