• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीआरडी मेडिकल कॉलेज : मां के गर्भ से कोरोना संक्रमित निकला नवजात, दोनों कोरोना वार्ड में भर्ती

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, नई दिल्ली, स्वास्थ्य
0
कोरोना संक्रमित निकला नवजात Corona infected newborn

कोरोना संक्रमित निकला नवजात

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छह माह के अंदर दूसरी बार प्रसूता के साथ नवजात संक्रमित मिला है। खास बात यह है कि प्रसूता को कोई लक्षण नहीं थे,लेकिन एहतियात के तौर पर जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद नवजात के पैदा होने के महज पांच से सात घंटे बाद ही नमूना लिया गया। नवजात की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मां और बेटे दोनों का कोरोना वार्ड में इलाज चल रहा है।

बता दें कि देवरिया के तरकुलवा की रहने वाली 23 वर्षीय महिला 12 अक्तूबर को निजी वाहन से प्रसव के लिए देर रात बीआरडी पहुंची। रात में ही कॉलेज प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कोरोना जांच कराई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि महिला में कोई भी कोरोना के लक्षण नहीं थे।

गवर्नर कोश्यारी के खत प्रकरण पर अमित शाह ने दी नसीहत, शिवसेना के किया स्वागत

इसके अगले दिन प्रसव के बाद नवजात को जन्म दिया। इस पर टीम ने नवजात का भी नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। जहां उसकी रिपोर्ट 16 अक्तूबर को पॉजिटिव आई है। दोनों का इलाज कोरोना वार्ड में चल रहा है। चिकित्सकों का मानना है मां के गर्भ में ही बच्चे के संक्रमित होने की पूरी आशंका है,लेकिन जब तक इस पर शोध नहीं हो जाता तब तक सही जानकारी दे पाना संभव नहीं है। बता दें कि इससे पूर्व भी पिपराइच की एक प्रसूता और उसका नवजात बच्चा संक्रमित मिल चुका है। बता दें कि दोनों की रिपोर्ट दो-दो बार पॉजिटिव आई थी।

108 संक्रमित प्रसूताओं का कराया गया है प्रसव

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले छह माह में 108 संक्रमित प्रसूताओं का प्रसव कराया गया। इनमें 26 का सामान्य व 81 का ऑपरेशन से प्रसव हुआ। छह महिलाओं ने जुड़वा व एक ने चार बच्चों को जन्म दिया। इस दौरान कुल 116 नवजात पैदा हुए हैं।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि अब तक एक को छोड़कर संक्रमित प्रसूताओं के सभी बच्चे कोरोना से से मुक्त रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में ऐसा दूसरा मामला सामने आया है कि मां के साथ नवजात संक्रमित मिला है। दोनों का इलाज कोरोना वार्ड में चल रहा है। दोनों की हालत ठीक है।

Tags: brd medical collegecorona in gorakhpurgorakhpur corona updateGorakhpur Hindi Samachargorakhpur latest corona newsGorakhpur News in HindiLatest Gorakhpur News in HindiMother and newbornnewborn corona positive
Previous Post

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पंजाब को दी गेंदबाजी

Next Post

CM आवास के सामने रेप पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

Desk

Desk

Related Posts

Prashast 2.0
उत्तर प्रदेश

प्रशस्त 2.0 से समावेशी शिक्षा को नई ताकत, 2.04 लाख शिक्षक सेन्सिटाइजेशन वीडियो देखकर हुए ऑनबोर्ड

08/09/2026
CM Yogi bowed his head in the court of Ram Lalla.
अयोध्या

अयोध्या में सीएम योगी ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा

08/09/2026
Uttarakhand Shines at Chennai Film Tourism Conclave
Main Slider

चेन्नई फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में छाया उत्तराखंड, तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि

08/09/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी: मुख्यमंत्री धामी

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने दी बड़ी सौगात : आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को अब मिलेंगे 12 हजार मानदेय प्रति माह

08/09/2026
Next Post
आत्महत्या का प्रयास

CM आवास के सामने रेप पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

यह भी पढ़ें

Shardiya Navratri

शारदीय नवरात्रि: माता रानी की पूजा के दौरान नारियल में लपेटा जाता है कलावा, जानें महत्व

03/10/2024
Dismissed

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, लापरवाही पर दरोगा व सिपाही सहित तीन सस्पेंड

18/10/2021
CM Dhami

पिथौरागढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता: सीएम धामी

18/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version