• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध, दो युवक हिरासत में

Writer D by Writer D
17/01/2023
in पंजाब
0
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के पंजाब में छठे दिन मंगलवार को दो जगह सुरक्षा में सेंध लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पंजाब में पहले ही सुरक्षा खतरों के बारे में आगाह किया गया है। पंजाब में राहुल गांधी को ज्यादातर यात्रा गाड़ी से करने की सलाह देते हुए अन्य राज्यों के मुकाबले अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके बावजूद आज सुबह दो बार उनकी सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज सुबह होशियारपुर-पठानकोट मार्ग पर थी। इस दौरान दसूहा के पास एक युवक राहुल गांधी का थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा तोड़ने में सफल रहा। युवक सुरक्षा चक्र तोड़ते हुए सीधा राहुल के पास पहुंचा और उन्हें गले लगा लिया। अचानक हुए घटनाक्रम से राहुल गांधी भी हैरान रह गए। इस बीच पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आगे बढ़े और युवक को पीछे धकेल दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और यात्रा को निकाला।

Mahindra ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक SUV, जानें इसके दमदार फीचर्स और कीमत

इसके कुछ समय बाद जब यात्रा चाय के लिए गांव बस्सी स्थित एक ढाबे पर रुकी तो राहुल गांधी सड़क पार करने लगे। उसी समय सिर पर केसरी परना बांधे हुए एक युवक आगे बढ़ कर राहुल के बेहद करीब पहुंच गया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत इसे भांप लिया। जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राहुल तक पहुंचने वाले युवक आसपास के ही रहने वाले हैं और वे राहुल से मिलना चाहते थे। इसी दौरान आज दो घटनाक्रम होने के बाद पंजाब पुलिस ने राहुल की सुरक्षा और बढ़ा दी है।

Tags: #rahul gandhibharat jodo yatraNational newsPunjab News
Previous Post

Mahindra ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक SUV, जानें इसके दमदार फीचर्स और कीमत

Next Post

शनि देव आज से बदल रहे है अपनी चाल, इन राशियों पर शुरू हुई साढ़ेसाती और ढैया

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
पंजाब

बाबा बंदा सिंह बहादुर के जन्म दिवस पर पंजाब विधानसभा स्पीकर ने किया नमन

16/10/2026
पंजाब

महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को मजबूत कर रही पंजाब सरकार: डॉ. बलजीत कौर

16/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

15/10/2026
क्राइम

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

15/10/2026
Next Post
Shani Trayodashi

शनि देव आज से बदल रहे है अपनी चाल, इन राशियों पर शुरू हुई साढ़ेसाती और ढैया

यह भी पढ़ें

terrorist

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का किया आतंकी ढेर

11/06/2022
Petrol price

पेट्रोल के दामों में नहीं हुआ की फेरबदल, जानें डीजल की कीमत अपने शहर में

16/11/2020
CM Dhami

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version