• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ से लौटते वक्त घर ले आएं ये चीजें, परिवार में आएगी खुशहाली

Writer D by Writer D
24/12/2024
in Mahakumbh 2025, Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म के सबसे बड़े समागम के तौर पर प्रसिद्ध महाकुंभ मेला (Mahakumbh Mela) 13 जनवरी से आरंभ होने जा रहा है। 12 सालों में एक बार आने वाले महाकुंभ मेले में हर बार करोड़ों भाग लेते हैं और पवित्र नदियों के संगम (Sangam) में डुबकी लगाकर दान, ध्यान और आध्यात्म का अनुभव करते हैं। प्रयागराज (Prayagraj)में होने वाले इस महाकुंभ का धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से काफी महत्व है। प्रयागराज में संगम तट पर जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का संगम होता है, उसी स्थान पर स्नान करने से पाप कट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। 13 जनवरी से आरंभ होने वाले महाकुंभ मेले का समापन 26 फरवरी के दिन होगा। महाकुंभ में ऐसी कई चीजें हैं जिनका धार्मिक और वास्तु महत्व भी हैं।अगर आप भी इस बार महाकुंभ मेले में जा रहे हैं तो घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि के लिए कुछ खास चीजों को अपने साथ लाना न भूलें।

महाकुंभ (Maha Kumbh) से लौटते वक्त घर ले आएं ये चीजें

महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले के दौरान पवित्र संगम तट पर स्नान करने से पाप धुल जाते हैं। यहां की हर चीज का आध्यात्मिक महत्व है। अगर आप घर में किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, आपकी किस्मत साथ नहीं दे रही है या फिर धन की दिक्कत है। तो आप महाकुंभ से ये पवित्र चीजें घर ले आइए। इससे आपकी सोई हुई किस्मत चमक जाएगी और आपकी परेशानियां दूर होने लगेंगी।

त्रिवेणी घाट का जल

प्रयागराज में जिस स्थान पर गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है, उसे त्रिवेणी संगम तट कहा जाता है। यहां स्नान के बाद थोड़ा सा जल अपने साथ घर ले आएं। कहा जाता है कि ये जल बहुत ही पवित्र होता है और इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। इस जल को घर में लाकर हर कोने में छिड़क दें। इससे घर में पॉजिटिविटी का संचार होगा और आपकी परेशानियां खत्म होने लगेंगी।

संगम तट की पावन मिट्टी

कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय अमृत से भरे कलश की कुछ बूंदें यहीं पर गिरी थी। इसलिए इस जगह की मिट्टी अमृत समान होती है। घर लौटते समय संगम तट की थोड़ी सी मिट्टी घर ले आएं। कहा जाता है कि महाकुंभ की मिट्टी को घर में लाने से सभी तरह के ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं और ग्रहों की शुभ दशा शुरू हो जाती है।

महाकुंभ (Maha Kumbh) की पूजा के फूल

त्रिवेणी संगम पर स्नान दान के बाद आप पूजा के फूलों को भी घर पर ला सकते हैं। महाकुंभ के फूल बहुत ही पवित्र होते हैं। इन्हें घर में लाने से सभी तरह की परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुख शांति का वास होने लगता है। आप इन फूलों की मदद से घर के आंगन में कुछ फूल और भी खिला सकते हैं। इन फूलों को सुखाकर इन्हें तिजोरी में रखने से भी घर में धन की बरकत होने लगती है।

महाकुंभ (Maha Kumbh) का प्रसाद

अगर महाकुंभ (Maha Kumbh) स्नान के बाद आपने पूजा की है तो उसका प्रसाद भी आपको घर जरूर लाना चाहिए। इस प्रसाद को घर परिवार के साथ साथ आस पास के लोगों में बांटने से पुण्य में बढ़ोतरी होती है। इसलिए घर लौटते समय प्रसाद लाएं और बांटें।

कुंभ स्नान की शाही तिथियां

अगर आप कुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं तो शाही स्नान की मुख्य तिथियों के बारे में जानना जरूरी है। शाही स्नान की पहली तिथि 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन है। इसके बाद दूसरे शाही स्नान की तिथि 29 जनवरी यानी मौनी अमावस्या के दिन है। तीसरे शाही स्नान की तिथि 3 फरवरी यानी बसंत पंचमी के दिन है। चौथे शाही स्नान की तिथि 12 फरवरी माघी अमावस्या के दिन है। पांचवे और अंतिम शाही स्नान की तिथि 26 फरवरी यानी महाशिवरात्रि के दिन है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025
Previous Post

महाकुम्भ में सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं, इंटेलिजेंस बढाएं, माफिया के गुर्गों पर भी कार्रवाई तेज करें: मुख्यमंत्री

Next Post

सोमवती अमावस्या के दिन करें ये उपाय, धन-धान्य की होगी समृद्धि

Writer D

Writer D

Related Posts

weight
फैशन/शैली

ये सुपरफूड आपका वजन कम करने में करेंगे मदद

06/05/2026
bichhiya
फैशन/शैली

दुल्हन के पैरों की खूबसूरती को चार चांद लगाती है टो रिंग्स

06/05/2026
Sugar
फैशन/शैली

अब चीनी नहीं आज़माएं ये, स्वाद और हेल्थ दोनों होंगे बेहतर

06/05/2026
Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल ने छीन ली है आपके चेहरे की खूबसूरती, ऐसे करें इन्हें दूर

06/05/2026
Roasted Tomato and Herb Soup
फैशन/शैली

हेल्थ के लिए बेस्ट है रोस्टेड टौमेटो एंड हर्ब सूप, नोट करें रेसिपी

06/05/2026
Next Post
Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या के दिन करें ये उपाय, धन-धान्य की होगी समृद्धि

यह भी पढ़ें

Putrada Ekadashi

मोक्षदा एकादशी के दिन ऐसे करें पूजा, मिलेगा संतान प्राप्ति का आशीर्वाद

08/12/2024
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

01/03/2026
सिर्फ लॉक-अनलॉक नहीं! कार की चाबी से कर सकते हैं ये 5 कमाल के काम

सिर्फ स्टार्ट करना या लॉक-अनलॉक नहीं! कार की चाबी से कर सकते हैं ये कमाल के काम

01/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version