• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहन की हत्या करने कचहरी पहुंचा भाई, तमंचा-कारतूस समेत गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Arrested with pistol

तमंचा-कारतूस समेत भाई गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुलिस की सतर्कता से मेरठ कचहरी में शनिवार को खूनखराबा होने से बाल-बाल बच गया। कचहरी गेट पर चेकिंग में एक युवक तमंचा-कारतूस के साथ पकड़ा गया। उसका साथी भाग निकला। खुलासा हुआ कि पकड़ा गया आरोपी अपनी बहन की हत्या करने कचहरी जा रहा था, जो कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में थी।

भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते गुरुवार को बीए की छात्रा संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की। पता चला कि वह पानीपत में रहने वाले मौसेरे भाई संग गई है। छात्रा के परिजनों को शनिवार सुबह जानकारी हुई कि लड़का-लड़की कोर्ट मैरिज के कागजात तैयार कराने के लिए मेरठ कचहरी में आ रहे हैं। इस सूचना के बाद छात्रा का भाई उसकी हत्या के इरादे से एक अन्य युवक के साथ तमंचा-कारतूस लेकर कचहरी पहुंच गया।

इस जिले में खून से लथपथ तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अंबेडकर चौक स्थित कचहरी गेट से दोनों एंट्री करने लगे। पुलिस चेकिंग में छात्रा का भाई पकड़ा गया। उससे तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। उसका दूसरा साथी भाग निकला। उसके पास एक तमंचा और करीब 15 से ज्यादा कारतूस बताए गए। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

सिविल लाइन इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकि ने बताया कि आरोपी भाई से पूछताछ हुई। उसने बताया कि वह अपनी बहन की गुमशुदगी के संबंध में राय लेने के लिए अधिवक्ता के पास आ रहा था। हालांकि, सवाल उठता है कि वह अधिवक्ता के पास आ रहा था तो तमंचे-कारतूस की क्या जरूरत थी। उधर, पुलिस छानबीन में यह बात सामने आई है कि परिजनों को छात्रा के कचहरी में आने की सूचना थी। इसी पर वह भी आए थे।

महिला ने अनोखे बच्चे को दिया जन्म, मछ्ली जैसा था शरीर

छात्रा के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी के संबंध में न तो मौखिक सूचना दी है और न ही कोई लिखित रूप में तहरीर दी है। – नीरज मलिक, इंस्पेक्टर थाना भावनपुर

Tags: crime newsup news
Previous Post

इस जिले में खून से लथपथ तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

सचिवालय पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत, बैठने से पहले कुर्सी को किया नमन

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
cm tirath singh ravat

सचिवालय पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत, बैठने से पहले कुर्सी को किया नमन

यह भी पढ़ें

UPPSC

सरकारी विभागों में 711 पदों पर भर्ती परीक्षा नवम्बर में होगी आयोजित

26/09/2020
CM Yogi

राज्यों के गृह मंत्रियों की बैठक में सीएम योगी भी होंगे शामिल

26/10/2022
CM Dhami met the Union Water Power Minister

मुख्यमंत्री धामी ने जल विद्युत परियोजनाओं के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट की

06/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version