• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
21/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में बकरी चराने निकले युवक की मंगलवार को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार बदलापुर खुर्द गांव निवासी मोहम्मद हारुन का 19 वर्षीय पुत्र कमरुज्जमा उर्फ निसार दोपहर में रोजाना की तरह घर से उत्तर 600 मीटर दूर नाले के पास बकरी चराने गया था, शाम करीब साढ़े चार बजे नाले के ऊपर आम के पेड़ के नीचे शौच करने गए कुछ ग्रामीणों की नजर निसार के खून से लथपथ शव पर पड़ी। उनके शोर मचाने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। निसार के गर्दन का आधा हिस्सा धारदार हथियार से रेता हुआ था। इसके अलावा सिर, हाथ व शरीर में अन्य कई जगह धारदार हथियार के घाव थे।
खबर लगते ही पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह व प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। हत्या का कारण पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है, हालांकि हारुन ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है।

सुराग की तलाश में पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम व खोजी कुत्ता बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अपने ढंग से साक्ष्य जुटाए। खोजी कुत्ता घटनास्थल सूंघने के बाद पूर्व दिशा में करीब पांच सौ मीटर तक जाने के बाद रुक गया।

करीब ढाई घंटे बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

Tags: crime newsJaunpur newsup news
Previous Post

मुठभेड़ में छह लुटेरे गिरफ्तार, लूट के ट्रक आदि बरामद

Next Post

पोखर में नहाने के लिए गए दो किशोरों की मौत, मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Drowned

पोखर में नहाने के लिए गए दो किशोरों की मौत, मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

Sonakshi Sinha

प्रेग्नेंसी की बात पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये मजेदार जवाब

06/07/2024
vaccine

6-12 साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगाने की मिली मंजूरी

26/04/2022
Purnima

आज रात चंद्रमा की रोशनी से बरसेगा अमृत

09/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version