• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Writer D by Writer D
25/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। जिले के रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव के जंगल में धारदार हथियार से एक किसान की हत्या (Murder) कर शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त शामली के भारसी गांव के किसान के रूप में हुई है। ग्राम असारा निवासी किसान मांगा गुरुवार को अपने खेत गया था।

वहां उसे एक व्यक्ति का लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। उसने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान व अन्य लोगों को दी, जिसके बाद पूर्व प्रधान नसीम आदि ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त शामली जिले के ग्राम भारसी निवासी 55 वर्षीय भगत सिंह पुत्र कीरत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने घटना से भगत सिंह के परिजन और शामली कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराया।

शामली कोतवाली में भगत सिंह की गुमशुदगी दर्ज हुई मिली। सूचना के बाद भारसी से भगत सिंह का बेटा गौरव, ग्राम प्रधान संदीप पंवार, नीरज आदि लोग मौके पर पहुंचे और असारा गांव के लोगों के अलावा रमाला पुलिस से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।

इस संबंध में रमाला थाना इंस्पेक्टर मदनपाल सिंह का कहना है कि असारा गांव में मिला शव भारसी के भगत सिंह का है। कार्रवाई की जा रही है। भगत सिंह की बाइक बरामद हो गई है जबकि मोबाइल नहीं मिला है। भगत सिंह के सिर पर पीछे से धारदार हथियार से वार किया गया है। गौरव ने बताया कि उसके पिता बुधवार की शाम पांच बजे घर से बाइक पर यह कहकर गए थे कि वह नौकर लेने जा रहे थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे तो रात 12 बजे शामली कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

Tags: baghpat news
Previous Post

बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

Next Post

घूस लेते बिजली इंजीनियर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

अखिलेश जी, अयोध्या को रामभक्तों ने संवारा, आप पश्चाताप कर रामलला के दर्शन करिए: मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
Massive fire breaks out in Lucknow's cold storage
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण, दमकल की 25 गाड़ियां मौके ओर मौजूद आग

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Next Post
Bribe

घूस लेते बिजली इंजीनियर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

छात्रसंघ चुनाव

छात्रसंघ चुनाव में वारदात करने वाले चार गिरफ्तार

17/10/2020
funeral

मौत भी जुदा नहीं कर सकी बुजुर्ग दंपत्ति को, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

03/04/2021
Winter

सर्दियों में आप भी पहनकर सोते है स्वेटर, तो हो सकती हैं ये समस्याएं

19/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version