• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

75 साल के बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Writer D by Writer D
11/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के सिमनौडी गांव में सोमवार को वृद्ध पिता की पुत्र ने अपने बेटे के साथ मिलकर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर हत्या (Murder)  कर दी। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर के साथ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपी पिता- पुत्र को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

सिमनौडी गांव निवासी रामगुलाम प्रजापति (75) के पास करीब 40 बीघा खेतिहर जमीन थी। इसके दो पुत्र कामता व कालीचरण हैं। कामता अपने पिता से अलग अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि रामगुलाम छोटे पुत्र कालीचरण के साथ रहता था। सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर कामता अपने पुत्र लल्लू के साथ मिलकर पिता को छोटे भाई कालीचरण के घर से खींचकर रास्ते पर ले आया और कुल्हाड़ी से काटकर उनकी हत्या (Murder)  कर दी। इसके बाद ईंट व पत्थर से चेहरे को कुचल डाला।

जब ससुर को खींच रहे थे तभी छोटी बहू वंदना उन्हें बचाने दौड़ी तो उसे भी मारा-पीटा। घटना के बाद आरोपी पिता- पुत्र अपने परिवार सहित घर में ताला डाल कर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। जिस पर सीओ सदर राजेश कमल व अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

सूचना पाते ही एसपी दीक्षा शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। घटना के साक्ष्य एकत्र करने के लिए डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। एएसपी ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते मृतक के पुत्र कामता व पौत्र लल्लू ने घटना को अंजाम दिया है।आरोपियों को गिरफ्तारी के टीमें गठित की गई है।

Tags: crime newsHamirpur news
Previous Post

एक करोड़ की चरस बरामद, दो गिरफ्तार

Next Post

पत्रकार बन कर वसूली करने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Arrested

पत्रकार बन कर वसूली करने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Earthquake

भूकंप के तेज झटकों से हिले ये देश, घरों से बाहर निकले लोग

22/06/2022
UGC

UGC ने स्टूडेंट्स को अलर्ट, कहा- इन यूनिवर्सिटी में न लें एडमिशन, बर्बाद हो जाएगा करियर

21/03/2025

अधिवक्ताओं ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, वितरण किया तिरंगा झण्डा

12/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version