• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JMM नेता की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, गोलियों से छलनी किया पूरा शरीर

Writer D by Writer D
24/04/2022
in क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लातेहार। जिले के बालूमाथ में अपराधियों ने रविवार की सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान की गोली मारकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी। घटना बालूमाथ स्थित कुसमाही कोल साइडिंग पर सुबह के करीब नौ बजे हुई है।

आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे दो अपाचे बाइक पर आए करीब छह अपराधियों ने जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े गोली मार दी। अपराधियों ने पहली गोली दिलशेर के पैर में मार मारी, जिससे दिलशेर खान नीचे जमीन पर गिर गए। जमीन पर गिरते ही अपराधियों ने दूसरी गोली मारी जो सीधे उनके सिर पर लगी और देखते ही देखते मौके पर उनकी मौत हो गई।

जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष कुसमाही कोल साइडिंग पर कोयले में लगी आग को बुझाने में लगे थे। इसी दौरान यह घटना हुई है। अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए झामुमो नेता को लगभग आठ गोलियां मारी है जिससे दिलशेर खान का पूरा शरीर गोलियों से छलनी हो गया। लोगों ने बताया कि बाइक सवार सभी अपराधियों ने अपना चेहरा ढंका हुआ था।

युवक की हत्या मामले में चार के खिलाफ नामजद मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार और बालूमाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अभी भी घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस ने इस मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखा बरामद किया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में बहुत भारी गुस्सा है।

स्थानीय लोगों ने बालूमाथ के समीप रांची-चतरा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है। लोग जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। बालूमाथ में जेएमएम कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

Tags: crime newsJharkhand newslive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

जल से जुड़ा हुआ हर प्रयास कल से जुड़ा हुआ है : पीएम मोदी

Next Post

परवेज़ का घर बना पूजा की शादी का मंडप, ऐसे किया हिंदू बेटी को विदा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post

परवेज़ का घर बना पूजा की शादी का मंडप, ऐसे किया हिंदू बेटी को विदा

यह भी पढ़ें

Earthquake

5.9 तीव्रता वाले भूकंप से हिली राजधानी, लोगों में दशहत

05/01/2023

ट्रक-पिकअप में जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

25/11/2021
Sharad Pawar

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, दर्द की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version