• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, हत्यारोपित भतीजे ने किया सरेंडर

Writer D by Writer D
26/09/2021
in Main Slider, क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास से ग्रामीण जनमानस किस कदर जकड़ा हुआ है, इसका उदाहरण शनिवार की देर रात गुमला थाना क्षेत्र के लुटो गांव में देखने को मिला। यहां डायन बिसाही को लेकर एक ही परिवार के दो महिला समेत तीन लोगों की टांगी से काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। मरने वालों में बंधन उरांव (55), उसकी पत्नी सोमारी देवी (50) व बहु बासमुनी शामिल हैं।

बताया जाता है कि लूटो गांव के ही बंधन उरांव, उसकी पत्नी सोमारी देवी के रिश्ते में लगने वाले भतीजे ने ही हत्या की। घटना के बाद आरोपित भतीजा बिपता उरांव गांव से फरार हो गया।। हालांकि बाद में वह रात करीब 10 बजे कोटाम पुलिस पिकेट पहुंच कर हत्या की बात स्वीकारते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि तीनों मृतक डायन बिसाही करके उनके परिवार को बर्बाद करने पर तुले हुए थे इसलिए उनकी हत्या की बात कही।

जम्मू से टीआरएफ का एक आतंकी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

इधर घटना की सूचना के बाद देर रात पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा। साथ ही हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद किया गया है। सदर एसडीपीओ मनीष चंद लाल व थानेदार मनोज कुमार भी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गए।

सदर एसडीपीओ मनीष चंद्रलाल ने बताया कि हत्या के पीछे मृतक बंधन के भतीजे का हाथ है। उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण भी कर दिया है।

बताया जाता है कि मृतक बंधन की पत्नी सोमारी गांव में झाड़फूंक व ओझागुणी का काम करती थी। इसी कारण उसका भतीजे के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम मृतक बंधन उरांव परिवार के साथ खेत से काम कर घर लौटा। रात करीब 8 बजे बहु अपने सास ससुर को खाना खिला रही थी। इसी दौरान आरोपित बिपता उरांव ने घर में घुसकर तीनों को टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

बताया जाता है कि बहु बासमुनी के पति बालकिशुन चेन्नई में मजदूरी करने गया हुआ है। घटना के समय घर पर तीनों मृतकों के अलावा बहु बासमुनी के दो मासूम बच्चे 6 वर्षीय ज्ञानी व 3 वर्षीय ज्ञान घर में सो रहे थे। जिसके कारण उनकी जान बच गई। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Tags: brutal murdercrime newsJharkhand newsNational news
Previous Post

जम्मू से टीआरएफ का एक आतंकी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Next Post

भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ, टीम इंडिया ने दो विकेट से हराया

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

25/09/2026
उत्तराखंड

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने हवाई पट्टी, कलेक्शन सेंटर और पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण

25/09/2026
Next Post

भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ, टीम इंडिया ने दो विकेट से हराया

यह भी पढ़ें

Ration Shop

सरकारी सस्ते गल्ले राशन की दुकानों पर जिला प्रशासन की रेड

04/09/2025
kanwariyas

मातम में बदली होली की खुशियां, दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

19/03/2022
train accident in Pakistan

पाकिस्तान में ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 62 हुई, 100 से अधिक घायल

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version