• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BSP प्रत्याशी के पति हिरासत में, मुस्लिम महिलाओं को वोट डालने से रोका

Writer D by Writer D
04/05/2023
in उत्तर प्रदेश, मैनपुरी
0
BSP candidate's husband in police custody

BSP candidate's husband in police custody

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। जिले के दस नगर निकायों के लिए सुबह सात बजे से 281 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हो गया था। पहले दो घंटे में कुल 11.69 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं पुलिस और प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई के आरोप भी लगते रहे। शहर में जहां मुस्लिम मतदाताओं को वोट डालने से रोकने के आरोप लगाए गए तो वहीं भोगांव में BSP प्रत्याशियों के पतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मैनपुरी नगर पालिका के अलावा नगर पंचायत कुरावली, भोगांव, बेवर, कुसमरा, किशनी, करहल, बरनाहल, घिरोर और ज्योंती खुड़िया में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। कुल 281 मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू कराया गया। मतदाताओं में मतदान को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदाता वोट डालने के लिए लाइनों में लग गए थे। पहले दो घंटे में जिले भर में कुल 11.69 प्रतिशत मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया में 16 प्रतिशत हुआ। प्रतिद्वंद्वी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा प्रशासन पर मतदान प्रभावित करने के आरोप लगाए जाते रहे। शिकायतों पर जिला स्तरीय अधिकारी और प्रेक्षक भी एक मतदान केंद्र से दूसरे पर दौड़ते नजर आए।

मुस्लिम मतदातों को रोकने के आरोप

नगर पालिका परिषद के आगरा रोड स्थित शाह महमूद इस्लामियां इंटर कॉलेज पर मतदान के लिए पहुंचने वाली मुस्लिम महिलाओं ने पुलिस पर रोकने के आरोप लगाए। दरअसल पुलिस द्वारा यहां नाम में आंशिक त्रुटि होने पर भी मतदाओं को लौटाया जा रहा था। प्रेक्षक चर्चित गौर से शिकायत के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. विकास रंजन ने मौके पर पहुंचकर इसे रुकवाया।

प्रत्याशियों के पति को पुलिस ने उठाया

नगर पंचायत भोगांव में पुलिस ने दो प्रत्याशियों के पति को गिरफ्तार कर लिया। इसमें सपा समर्थित प्रत्याशी नसरीन बानो के पति अकबर कुरैशी और BSP प्रत्याशी निशायरा बेगम के पति इबराज मंसूरी को सुबह ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में ही पुलिस उन्हें मतदान कराने के लिए पहुंचीं। इसे लेकर समर्थकों में आक्रोश नजर आया।

पुलिस कर रही आधार कार्ड स्कैन

मुस्लिम बहुल बस्तियों में प्रशासन की पैनी नजर रही। लेकिन इन क्षेत्रों में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगते रहे। दरअसल यहां पुलिसकर्मियों द्वारा अपने मोबाइल से आधार कार्ड का बारकोड स्कैन किया जा रहा था। लोगों का आरोप था कि पीठासीन अधिकारी को ये निर्णय करने का अधिकार है न कि पुलिस को।

Tags: mainpuri newsnikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

40 वर्ष में जो कार्य नहीं हो पाया, उसे पांच साल में हमारी सरकार ने करके दिखाया: सीएम योगी

Next Post

Nikay Chunav: सखी मतदान केंद्र बना मतदाताओं के आकर्षण का केंद्र

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
Nikay Chunav

Nikay Chunav: सखी मतदान केंद्र बना मतदाताओं के आकर्षण का केंद्र

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी से वसुंधरा राजे ने की शिष्टाचार भेंट

29/12/2022
jaifal ke fayde

कमर दर्द के साथ बच्चो को भी कई बीमारियो से बचाता हैं जाएफल

26/09/2021

आखिर क्यों दागदार पुलिस पर मेहरबान है योगी सरकार : लल्लू

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version