• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायावती का बड़ा ऐलान, अतीक की फैमिली से किसी को भी प्रयागराज मेयर का टिकट नहीं देगी BSP

Writer D by Writer D
10/04/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) का ऐलान हो चुका है और सबको इंतजार प्रत्याशियों के ऐलान का है। प्रयागराज नगर निगम चुनाव पर पूरे प्रदेश की निगाह है, क्योंकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने यहां से माफिया अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन को टिकट दिया था, जिसे बसपा चीफ मायावती (Mayawati) ने आज काट दिया। शाइस्ता परवीन पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने का इल्जाम है।

50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन को यूपी पुलिस खोज रही है। ऐसे में बसपा अब अपना प्रत्याशी बदल सकती है, लेकिन सवाल उठता है कि बसपा अब किसको टिकट देगी। बीते दिनों ही बसपा के जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक गौतम ने कहा था कि प्रयागराज मेयर पद के लिए दावेदारों से आवेदन मांगे गए हैं।

इस बीच बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने आज ऐलान किया, ‘उमेश पाल की हत्या को लेकर जो तथ्य सामने आए हैं और इस घटना में अतीक की पत्नी का नाम आते ही व उसके फरार होने पर स्थिति बदल गई है, ऐसी स्थिति में हमारी पार्टी न अतीक की पत्नी और न ही उनके परिवार के अन्य सदस्य को वहां मेयर का टिकट नहीं देगी।’ शाइस्ता के बसपा में रहने के सवाल पर मायावती ने कहा कि शाइस्ता के पुलिस गिरफ्त में आने पर फैसला होगा, हमारी पार्टी कानून से ऊपर नहीं है।

हत्याकांड से दो महीने पहले ही बसपा में शामिल हुई थीं शाइस्ता

उमेश पाल हत्याकांड से करीब दो महीने पहले अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन बसपा में शामिल हुई थीं। इसके बाद बसपा ने शाइस्ता को प्रयागराज मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था। माफिया अतीक की पत्नी के सहारे बसपा प्रयागराज इलाके में अपनी खोई साख को पाने के साथ-साथ दलित-मुस्लिम फॉर्मूले को अमलीजामा पहनाने की कोशिश में जुटी थी।

45 दिन पहले हुई थी उमेश पाल की हत्या

24 फरवरी को उमेश पाल और उनके 2 सुरक्षाकर्मियों संदीप निषाद और राघवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, 2 बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम, गुलाम मोहम्मद और 9 अन्य साथियों पर केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Tags: Atiq Ahmedmayawatinikay chunavPrayagraj NewsShaista Parveen
Previous Post

KKR की शानदार जीत पर खुश हुए शाहरुख खान, शेयर की खास फोटो

Next Post

शाहिद कपूर, कृति सनोन की फिल्म ‘अनटाइटल्ड’ का हिस्सा होंगे धर्मेंद्र

Writer D

Writer D

Related Posts

School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Next Post
Untitled

शाहिद कपूर, कृति सनोन की फिल्म 'अनटाइटल्ड' का हिस्सा होंगे धर्मेंद्र

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन कल्याण दिवस के रूप में मनाएंगे सपाई

30/06/2023
Seema Haider

इस किरदार में नजर आएंगी सीमा हैदर नजर, ये होगा मूवी का नाम

02/08/2023
cm dhami

सीएम धामी ने सचिवालय में ली कुल्हड़ वाली चाय की चुस्की, कुम्हारों के लिए किया ये बड़ा फैसला

10/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version