• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Budget: गरीबों को मिली बड़ी राहत, अब एक साल तक मिलता रहेगा फ्री राशन

Writer D by Writer D
01/02/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Ration Shops

Ration Shops

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण (Nirmala Sitharaman) ने आज लोकसभा में अपना पांचवां और देश का 75वां बजट पेश किया। इसमें मध्यम वर्ग, किसानों और गरीबों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गईं हैं। आम बजट में सबसे बड़ी राहत गरीबों को मिली है। वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को एक साल के लिए आगे बढ़ाने का एलान किया। यानी अब एक साल तक जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन (Free Ration) मिलता रहेगा। इससे बरेली मंडल में 22.79 लाख कार्डधारकों के परिवार लाभान्वित होंगे।

वर्ष 2020 में शुरू हुई थी यह योजना 

दरअसल, किसी को भूखा न सोना पड़े, इसको ध्यान में रखते हुए 2020 में कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत गरीबों या जरूरतमंदों को पांच किलो मुफ्त राशन देने का प्रावधान है। सरकार इस योजना को सितंबर, 2022 को बंद करने वाली थी। हालांकि बाद में इसे बढ़ा दिया गया। इस बजट में वित्त मंत्री ने गरीब कल्याण अन्न योजना को एक साल के लिए और बढ़ाने का एलान किया है।

कार्डधारकों को अब बाजरा भी मिलेगा

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक बरेली जिले में 7.88 लाख पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारक हैं। इन सभी कार्डधारकों को गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर महीने पांच किलो अनाज का निशुल्क (Free Ration) वितरण किया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अब तक गेहूं और चावल का वितरण किया जाता है। अब बाजरा भी आ गया है। कार्डधारकों को तय मात्रा में बाजरा भी उपलब्ध कराया जाएगा। बजट घोषणा के अनुसार एक साल तक पात्र परिवार लाभान्वित होंगे।

पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में इतने हैं कार्डधारक

शाहजहांपुर जिले में प्रधानमंत्री गरीब खाद्यान्न योजना के तहत 5.73 लाख पात्र गृहस्थी परिवारों को केंद्र सरकार के बजट प्रावधान के तहत वर्ष के अंत तक मुफ्त खाद्यान्न मिलता रहेगा। वहीं पीलीभीत जिले में 3.76 लाख से अधिक राशनकार्ड धारक हैं। इनमें 36658 अंत्योदय कार्डधारक हैं। बदायूं जिले में अंत्योदय कार्ड धारक 45221 और पात्र गृहस्थी कार्ड धारक 497000 हैं। इन सभी कार्डधारकों को एक साल तक हर महीने पांच किलो निशुल्क राशन मिलता रहेगा।

Tags: budgetBudget 2023Finance Minister Nirmala Nirmala Sitharamanunion budgetUnion Budget 2023
Previous Post

Budget: वित्त मंत्री ने पढ़ा अपना अबतक का सबसे छोटा ‘बजट भाषण, जानिए कितनी देर चली स्पीच

Next Post

पीएम मोदी ने बजट को बताया उम्मीदों का बजट, कहा- मध्यम वर्ग के लिए टैक्स पर बड़ी राहत मिली

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
CM Nayab Saini participated in the “Somnath Swabhiman Parv” program.
राजनीति

मुख्यमंत्री ने पिहोवा के अरुणाय में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम में की शिरकत

11/05/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन बनाएगी उत्तराखंड की जनता : मुख्यमंत्री धामी

11/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

11/05/2026
PM Modi-Rahul Gandhi
Main Slider

ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूत हैं… PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी का हमला

11/05/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी ने बजट को बताया उम्मीदों का बजट, कहा- मध्यम वर्ग के लिए टैक्स पर बड़ी राहत मिली

यह भी पढ़ें

A great confluence of faith in Maha Kumbh

पहले स्नान पर्व पर आस्था का समागम, हर हर गंगे के जयकारों के बीच महाकुम्भ में श्रद्धा का महासंगम

13/01/2025
Tihar Jail

तिहाड़ जेल में फर्जी भर्तियों से मचा हड़कंप, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से हुआ खुलासा

26/12/2021
One Plus 9

One Plus 9 पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, फटाफट देखें कहां मिल रहा है सस्ते फोन

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version