• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला योगी का बुलडोजर

Writer D by Writer D
07/04/2022
in उत्तर प्रदेश, बरेली, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। सूबे के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के विरुद्ध भड़काऊ बयान देने पर सपा विधायक (SP MLA) शहजिल इस्लाम सरकार के निशाने पर आ गए हैं। गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने उनके सीबीगंज स्थित पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर कार्रवाई कर दी। बिना नक्‍शा पास कराए बनाए गए पेट्रोल पंप पर बीडीए का बुलडोजर चला। सिर्फ मशीनें ही छोड़ी गई हैं।

इस दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए बड़ी संख्‍या में फोर्स तैनात रही। पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी मुस्‍तैदी से डटे रहे। अफसरों को जमीन सीलिंग की होने की भी जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।

फिर गरजा ‘योगी’ का बुलडोजर, सपा नेता के रिश्तेदार की अवैध इमारत नेस्तनाबूद

बता दें कि दो अप्रैल को एक कार्यक्रम के दौरान भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम नेे भड़काने वाला भाषण दिया था। सपा विधायक ने कहा था कि पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में हम लोगों से गलत व्यवहार किया। हमारी संख्‍या कम थी लेकिन, इस बार मजबूत विपक्ष है। उनकी आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से गोली चलेगी।

इस भाषण के बाद सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही पुलिस ने सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के विरुद्ध भी बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अनुज वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

करोबारी मनीष गुप्ता के हत्यारोपी SO के घर पर चला बुलडोजर

जुलूस में लगे थे पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे: चुनाव परिणाम आने के बाद सपा विधायक शहजिल इस्लाम के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने से भी वह विवादों में आ गए थे। दरअसल विधायक बनने के बाद सपा विधायक का जुलूस निकला था।

जुलूस के जश्न के दौरान शामिल कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उसके बाद उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को लेकर विवादित बयान दे दिया था।

Tags: barelliy newsbulldozersp mla shahji islamup news
Previous Post

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने उपराष्ट्रपति वेंकैया से की भेंट

Next Post

जीवन के लिए सबसे अमूल्य निधि है उत्तम स्वास्थ्य : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Self-Help Groups
उत्तर प्रदेश

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

01/09/2026
Next Post
yogi

जीवन के लिए सबसे अमूल्य निधि है उत्तम स्वास्थ्य : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

शराब से योगी सरकार की जबरदस्त कमाई, राजस्व में आया 74 फीसदी का उछाल

16/07/2021
Governor Anandiben Patel inaugurated the 19th National Jamboree.

बच्चों की प्रतिभा देखकर करता है मन, फिर से बच्चा बन जाऊँ: राज्यपाल

24/11/2025
CBI

सौ करोड़ की वसूली: देशमुख के मददगार दरोगा के ठिकानों पर CBI का छापा

03/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version