• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक हाथ से विकास और दूसरे हाथ से चलता रहे माफिया पर बुलडोजर : सीएम योगी

Writer D by Writer D
13/02/2022
in चुनाव 2022, उत्तर प्रदेश, एटा, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को कहा कि सबको सुरक्षा, सबको सम्मान, गरीब के चेहरे पर खुशहाली, हर युवा को रोजगार और हर अन्नदाता किसान का सम्मान हमारा उद्देश्य है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि भाजपा को जिताएंगे तो अगली सरकार भी माफिया पर बुल्डोजर चलाएगी और साथ में विकास भी करेगी।

आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एटा जिले के जलेसर में चुनावी जनसभा में कहा कि सपा सरकार में बाजारों में बम चलता था। व्यापारियों को लूटा जाता था। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। बात-बात पर कर्फ्यू लगता था। दंगे होते थे। अब कर्फ्यू नहीं कावड़ यात्रा निकलती है। बमबाजी नहीं होती बल्कि हर-हर बम-बम की नारेबाजी होती है। आपने देखा होगा कि पिछली सरकार में और इस सरकार में कितना फर्क है।

उन्होंने कहा कि जलेसर का घंटा जब देश के साथ बजता है तो देवध्वनि तो करता ही है साथ में जलेसर को भी एक पहचान दिलाता है। 1857 के प्रथम स्वतंत्र समर में इस जिले ने अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया था। लगातार यहां के क्रांतिकारी भारत माता की स्वाधीनता के लिए जूझते रहे, लेकिन इसे विडंबना ही कहा जाएगा जिस जिले ने देश की स्वाधीनता की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई हो, उस जिले में आजादी के 70 वर्षों बाद उच्च चिकित्सा संस्थान स्थापित हो। आज आप सब को बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार ने वीरांगना अवंती बाई के नाम पर एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण एटा में किया है।

प्रदेश में माफियाओं पर चल रहा है सरकार का बुलडोजर : सीएम योगी

योगी ने कहा कि 2017 के पहले इस जिले में सत्ता के संरक्षण में अपराध और अराजकता का बोलबाला था। आपने 2017 के बाद देखा होगा कि सरकार ने एटा के कुख्यात अपराधियों पर बुलडोजर चलवाया और उनकी संपत्ति भी जब्त की। मुख्यमंत्री के यह कहते ही उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि के साथ योगी-योगी की नारेबाजी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या इससे पहले कभी माफिया के पर बुलडोजर चलता था? यह बुलडोजर चलना चाहिए? कौन चलाएगा? सामने से योगी-योगी का नारा लगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही तो मैं कहने के लिए आया हूं। सपा रही हो या बसपा, कांग्रेस हो या फिर अन्य वह दल जो दलदल में फंसे हुए हैं, इनके मन में किसान और गरीब के लिए संवेदना नहीं थी। एमएसएमई से जुड़े हुए उद्यमियों के लिए संवेदना नहीं थी। बेटी की सुरक्षा के लिए इनके मन में संवेदना नहीं थी। इनकी संवेदना तो पेशेवर अपराधियों और माफिया के प्रति थी।

सरकार की धमक से पांच वर्षों तक बिलों में छिपे  रहे दंगाई : सीएम योगी  

उन्होंने कहा कि याद कीजिए विपक्ष ने किसानों की कर्ज माफी नहीं की। अन्नदाता किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। बेटियों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया। गरीबों को मकान नहीं दिया। गरीबों को शौचालय नहीं दिया। स्वास्थ्य की व्यवस्था भी नहीं कर पाए थे। इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना है। कोरोना के सामने दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतें पस्त हो गईं। उत्तर प्रदेश में हमने कोरोना के जिन्न को बोतल में ऐसे बंद कर दिया कि हजारों की संख्या में भीड़ एकत्र है, कोरोना का कहीं अता-पता नहीं। यह होता है कोरोना प्रबंधन। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फ्री में टेस्ट, फ्री में उपचार और फ्री में वैक्सीन। योगी ने पूछा कितने लोगों ने वैक्सीन ली है। तो सबके हाथ उठे। इस पर मुख्यमंत्री ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

उत्तर प्रदेश से भागे माफिया को उत्तराखंड में नहीं घुसने देंगे : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने इस क्षेत्र को डार्क जोन घोषित कर दिया था। ठाकुर भानु प्रताप सिंह के प्रयासों से सरकार ने काम किया और यह क्षेत्र डार्क जोन से बाहर आ गया। भाजपा के दोनों विधायकों ने किसानों को ट्यूबवेल दिलाने की मांग की थी। खारे पानी की समस्या से भी निजात दिलाने के लिए काम किया जाएगा। अगले पांच वर्षों में पानी की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं रहेगी। हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा।

एटा जिले के 64 हजार किसानों का कर्जा माफ किया था। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ जिले के दो लाख 87 हजार किसानों को मिल रहा है। सपा सरकार ने दिव्यांग और वृद्धजनों की पेंशन रोक दी थी। हमारी सरकार एक करोड़ गरीबों को, एक करोड़ दिव्यांगजन, वृद्धजन और विधवा पेंशन 12 हजार रुपये सालाना दे रही है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

गंगा को बाजार बनाने की कोशिश करने वालों की जमानत जब्त करायें : हरीश रावत

Next Post

कुरान की बेअदबी के आरोप में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

कुरान की बेअदबी के आरोप में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

यह भी पढ़ें

Shraddha Arya

मम्मी बनीं श्रद्धा आर्या, एक्ट्रेस के घर गूंजी नन्हे मेहमानों की किलकारियां

03/12/2024
Ben stokes

बेन स्टोक्स ने बताया- किसके कहने पर वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे UAE

07/10/2020

एक करोड़ की स्मैक के साथ दो मादक तस्करों को STF ने दबोचा

17/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version