• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के पूर्व विधायक रोशनलाल के परिवार की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर

Writer D by Writer D
21/04/2022
in उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ऐन पहले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में शामिल होने वाले पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा (Roshanlal)  के परिवार की कथित अवैध इमारत को बृहस्पतिवार को बुलडोजर (Bulldozer) चलाकर जमींदोज कर दिया गया।

जांच में अवैध संपत्ति पाए जाने पर प्रशासन ने यह कार्वाई की है।  जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को  पीटीआई-भाषा  को बताया कि तिलहर विधानसभा क्षेत्र के निगोही थानाअंतर्गत कस्बे में बने भवन के सरकारी जमीन पर बना होने की शिकायत मिली थी। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने पूर्व विधायक के भवन की नाप की तो उसमें 15 फीट चौड़ीतथा 30 फीट लंबी सरकारी भूमि पर भवन बना लिया गया था।  उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके भवन के सामने वाली 280 मीटर अन्य सरकारी जमीन भी राजस्व तथा पुलिस विभाग की थी। उसे भी खाली करा लिया गया है। वहीं, बने हुए भवन का जो हिस्सा सरकारी जमीन पर बनाया गया था, उसे तोड़ दिया गया है।

सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में अवैध रूप से बने भवन के हिस्से को गिराया गया। यह भवन पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्रवधू रुचि वर्मा के नाम है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुरू की संस्कार पाठशाला

पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और यह पुलिस तथा प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही है केवल अवैध रूप से बनाए गए हिस्से को ही बुलडोजर से तोड़ा गया है।  जिस भवन को तोड़ा गया, उसे एक चिकित्सक को किराये पर दिया गया था। प्रशासनिक अमला अवैध रूप से बनी इमारत को तोड़ने के लिए पहुंचा, तो उस समय उसके अंदर दो मरीज भी मौजूद थे।

इसके बाद इन्हें बाहर निकाला गया। पूरी इमारत खाली कराने के बाद ही प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी कार्यवाही शुरू की है।

पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्रवधू रुचि वर्मा के अधिवक्ता अनूप कुमार त्रिवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही उन्होंने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में स्थगन आदेश प्राप्त करने के लिए वाद दायर किया, लेकिन अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। वकील ने कहा कि इसी बीच प्रशासन ने बिना नोटिस दिये ही यह कार्यवाही शुरू कर दी। इस महीने की शुरुआत में बरेली जिले में सपा के भोजीपुरा विधायक शाजिल इस्लाम अंसारी के एक पेट्रोल पंप को जमींदोज कर दिया गया था।

Tags: bulldozerroshan lalshahjahanpur news
Previous Post

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुरू की संस्कार पाठशाला

Next Post

जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वालों में उप्र सर्वोत्तम राज्य : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post

जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वालों में उप्र सर्वोत्तम राज्य : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

health

अगर आप 20 की उम्र में रहेंगे सजग तो 50 की उम्र में सेहत रहेगी दुरुस्त

21/01/2022
hospital caught fire

आयुष अस्पताल की 5वीं मंजिल पर लगी आग, सभी कोरोना मरीज सुरक्षित

26/04/2021
Sushant Sister Shweta

श्वेता बोली- सुशांत सिंह राजपूत से पहले बड़े बेटे को खो चुका था परिवार

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version