• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी के दो करीबियों पर चला बुलडोजर

Writer D by Writer D
12/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मऊ
0
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। जिले के सराय लखंसी थाना अंतर्गत भुजौटी स्थित माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  के करीबी गणेश मिश्रा के अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति द्वारा निवेश किए गए अवैध प्लाट और कॉलोनी पर जिला प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर (Bulldozer) चला दिया। पांच एकड़ में बनाई जा रही अवैध संपत्ति की अनुमानित कीमत 60 करोड़ बताई जा रही है। वहीं मुख्तार अंसारी गिरोह के आईएस 191 के सहयोगी और शार्प शूटर पर भी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए चिरैयाकोट थाना अंतर्गत बालोर पुर में पोखरी की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।

ताबड़तोड़ दो बड़ी कार्रवाई से मुख्तार के करीबियों में हड़कंप

सोमवार को जिले में मुख्तार के करीबियों पर लगातार दो बड़ी कार्रवाई से मुख्तार अंसारी गिरोह के करीबियों और सहयोगियों में हड़कंप मच गया है। जहां जिले के सरा लखंसी थाना अंतर्गत भुजौती में मुख्तार की करीबी गणेश मिश्रा के संपत्ति पर बुलडोजर चला। वहीं चिरैयाकोट थाना अंतर्गत मुख्तार की शार्प शूटर अनुज कनौजिया के अवैध संपत्ति पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। प्रशासन की इन दो बड़ी कार्रवाइयों से अपराधियों में दहशत फैल गई है।

60 करोड़ की संपत्ति जमींदोज

जिले के भुजौती स्थित मुख्तार के करीबी गणेश मिश्रा के अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति का निवेश यश विक्रम अनीता देवी प्रीति वर्कशीट इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अर्जित की गई 5 एकड़ की जमीन पर बनाए जा रहे कॉलोनी को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह संपत्ति डायरेक्टर विजय कुमार आदि के नाम पर भूमि खरीद कर अवैध कॉलोनी और प्लाटिंग बनाई जा रही थी। 5 एकड़ में फैले इस संपत्ति की बाजार में कीमत 60 करोड़ आंकी गई है। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका तथा इंजीनियर विनियमित क्षेत्र उपस्थित रहे।

मुख्तार के शार्प शूटर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

मुख्तार अंसारी गिरोह के सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर अनुज कनौजिया के विरुद्ध प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए चिरैयाकोट थाना अंतर्गत बहलोलपुर में पोखरी की जमीन पर लगभग छह लाख की अनुमानित लागत के अवैध निर्माण को सोमवार को तहसीलदार मोहम्मदाबाद गोहना के आदेश से ध्वस्त करा दिया गया। इसके साथ अनुज कनौजिया क्षतिपूर्ति 4600 रुपये एवं निष्पादन व्यय 1000 रुपये वसूल करने का आदेश भी जारी कर दिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि मुख्तार के करीबी गणेश मिश्रा के द्वारा अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति से बनाए जा रहे कॉलोनी को जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर ध्वस्त कराया जा रहा है। अवैध कॉलोनी में जमीनों की जांच हेतु राजस्व टीम को अभिलेखों की जांच और सरकारी भूमि की हेराफेरी की जांच के निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसा पाया जाता है तो मुकदमा दर्ज होगा और अपराधी जेल जाएंगे।

दूसरे कार्यकाल में भी भू माफियाओं पर चल रहा बाबा का बुलडोजर

प्रशासन के ताबड़तोड़ कार्रवाई और बुलडोजर से अपराधियों और भू माफियाओं में दहशत का माहौल बन गया है। बताते चलें कि योगी सरकार पहले से ही भू माफिया और अपराधियों पर काफी सख्त रही है। दूसरे कार्यकाल में भी बाबा का बुलडोजर लगातार माफियाओं के अवैध संपत्तियों पर चल रहा है।

Tags: crime newsmau newsMukhtar Ansari
Previous Post

अपहरण के बाद हत्या कर शव छिपाने के आरोपित को आजीवन कारावास

Next Post

छात्रों को शिकार बना रहा है कोरोना, 4 स्कूलों में मिले 19 केस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार

18/09/2026
Next Post

छात्रों को शिकार बना रहा है कोरोना, 4 स्कूलों में मिले 19 केस

यह भी पढ़ें

ravindra jadeja

रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे से आउट, ऋषभ पंत के बारे में आई ये बड़ी खबर

09/01/2021
Malai Paratha

नाश्ता आज हो जाए मलाई पराठा, हो जाता है फटाफट तैयार

14/06/2026
CM Nayab Saini

‘अब रोटी खाने का क्या फायदा, जब चिड़ियां चुग गई खेत’, सीएम सैनी ने हुड्डा पर किया कटाक्ष

19/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version