• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी ऑफिस पर चला बाबा का बुलडोजर, जिला उपाध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Writer D by Writer D
18/12/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
Bulldozer ran on BJP office in Ballia

Bulldozer ran on BJP office in Ballia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। यूपी में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार बुलडोजर (Bulldozer) की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान प्रशासन का बुलडोजर भाजपा कैंप कार्यालय जा पहुंचा और अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। बुलडोजर कार्रवाई के बाद भाजपा के नेता कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं।

बता दें कि बलिया जिला प्रशासन जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। इस दौरान चित्तू पांडे इलाके के इंदिरा मार्केट में स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाजपा कैंप कार्यालय को अवैध बताकर बुलडोजर की कार्रवाई कर दी। इस दौरान यूपी पुलिस के कई पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

वहीं बुलडोजर (Bulldozer) कार्रवाई के बाद भाजपा के नेताओं ने इसकी निंदा की। भाजपा नेताओं का कहना है कि ये कार्यालय 4 दशक से था। प्रशासन ने गलत तरीके से बुलडोजर की कार्रवाई की है। इतना ही नहीं उन्होंने इस कार्रवाई को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और सिटी मजिस्ट्रेट के भ्रष्टाचार का कारनामा करार दिया है।

इस घटना के बाद जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह को प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा है। दरअसल, प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह के कैंप कार्यालय पर नगर पालिका का बुलडोजर चल गया। कार्यालय के जमींदोज होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि जिला प्रशासन ने बिना कोई नोटिस दिए और हमसे बात किए कार्यालय को तोड़ दिया है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वो आंदोलन जारी रखेंगे। बीजेपी नेता का आरोप है कि भाजपा में सपा के कई दलाल सक्रिय है जिनके षड्यंत्र से यह भाजपा कैंप कार्यालय तोड़ा गया है। भाजपा नेता का साफ तौर पर कहना है कि यह धरना सरकार के विरोध में नहीं है बल्कि, मनमानी करने वाले प्रशासन के विरोध में है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, सिविल अस्पताल में जुटी भीड़

भाजपा नेता ने बताया कि लगभग 12 साल पहले सपा के कार्यकाल में इस कार्यालय को तोड़ा गया था। इसके बाद आंदोलन किया हुआ और अंत में जिला प्रशासन ने इस कार्यालय को पुनः बनवाया। उसके बाद बसपा ने भी इस कार्यालय को तोड़ने का षड्यंत्र किया लेकिन टूटा नहीं। एक बार फिर षड्यंत्र करके जिला प्रशासन ने कैंप कार्यालय को तोड़ा है।अब जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू हो चुका है।  आवश्यकता पड़ी तो इस आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

अतिक्रमण हटाने के क्रम में भाजपा के कैंप कार्यालय को तोड़ा गया है।  जिला प्रशासन का कहना है कि जिस स्थल से अतिक्रमण हटाया गया है।  वहां एक छोटा पार्क बनाया जाना है।  यह जगह पार्क के लिए चिह्नित थी। लेकिन, भाजपा नेता का कहना है कि जिला प्रशासन और सपा का षड्यंत्र है।  अब तो समय बताएगा की यह धरना सही है या जिला प्रशासन का निर्णय।

Tags: ballia newsup news
Previous Post

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, सिविल अस्पताल में जुटी भीड़

Next Post

गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 1 की मौत, बचाव अभियान जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Next Post
A boat capsized in the sea near the Gateway of India

गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 1 की मौत, बचाव अभियान जारी

यह भी पढ़ें

cm yogi

5 साल बाद अपने घर पहुंचे सीएम योगी, पैर छूकर मां का लिया आशीर्वाद

03/05/2022
Truck-Trolley Collision

सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत

09/12/2022
Drunk SI beat up elderly couple

दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, तय शर्तों का किया उल्लंघन

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version