• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

Writer D by Writer D
03/05/2025
in उत्तर प्रदेश, महाराजगंज, राजनीति
0
encroachment removal campaign

Illegal Encroachments

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों (Illegal Encroachments) और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदेश के पीलीभीत, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इनमें श्रावस्ती और महाराजगंज में अवैध निर्माणों (Illegal Encroachments) को ध्वस्त किया गया है। वहीं बलरामपुर में 20 अवैध निर्माणों को हटाया गया, 6 मदरसे सील किये गये। इसी प्रकार सिद्धार्थनगर में 17 अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पीलीभीत में 7 अवैध मदरसे और 77 अवैध धार्मिक स्थल मिले हैं। बता दें कि सरहद की बेशकीमती भूमि पर इन लोगों ने लंबे समय से अवैध रूप से कब्जा जमाया हुआ था जिन्हें अब योगी सरकार ने मुक्त कराने का अभियान छेड़ रखा है।

बलरामपुर में अवैध मदरसों पर कार्रवाई

बलरामपुर जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले में अब तक 20 मदरसे मानक विहीन पाए गए हैं, जिन्हें बंद कर दिया गया है। इसके अलावा दो मदरसों को अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन वे अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी की गई है। सीमा से सटे तहसील तुलसीपुर के ग्राम भगहा कला, भचकहिया और नंद महरा में तीन गैर मान्यता प्राप्त मदरसे पाए गए, जिन्हें भी बंद करा दिया गया है।

बहराइच में अतिक्रमण और मदरसों पर कार्रवाई

बहराइच जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले में गुरुवार तक भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में 384 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 143 को हटा दिया गया है, जबकि शेष 241 अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। अब तक छह अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है।

सिद्धार्थनगर में अतिक्रमण पर नोटिस और कार्रवाई

सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले में नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर अंदर तक कुल 21 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं, जिनमें चार अवैध धर्मस्थल और 17 अवैध मदरसे शामिल हैं। जिला प्रशासन ने 20 अतिक्रमणों को नोटिस जारी की है, जबकि एक अतिक्रमण (Illegal Encroachments) को हटा दिया गया है।

श्रावस्ती में अवैध मदरसों और अवैध धर्मस्थलों पर सख्त कार्रवाई

श्रावस्ती जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले में बिना मान्यता के चल रहे 53 मदरसों को सील कर दिया गया है, जबकि 151 मदरसों पर बेदखली की कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त भिनगा तहसील के ग्राम भरथा रोशनगढ़ में एक अवैध धर्मस्थल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई है।

पीलीभीत में अवैध मदरसों और अवैध धर्मस्थलों को नोटिस

पीलीभीत जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले में सात अवैध मदरसों को चिह्नित किया गया है, जिनमें से दो के खिलाफ नोटिस की कार्रवाई शुरू की गई है। इसके अलावा, 77 अवैध धर्मस्थलों में से तीन को नोटिस दी गई है।

महाराजगंज में सीमा क्षेत्रों में कार्रवाई

महाराजगंज जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले के सीमा से सटे तीन तहसीलों- नौतनवा, निचलौल और फरेंदा में कुल 34 अवैध धार्मिक स्थल और मदरसे पाए गए हैं। इनमें से 25 के खिलाफ 67(1) की कार्रवाई की गई है। शेष आठ में से दो मदरसों को हटाकर स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है, दो के निर्माण को ध्वस्त किया गया है, एक को कब्जा मुक्त कराकर भूमि को ग्राम समाज को सौंप दिया गया है, एक को सीज किया गया है, एक अवैध धार्मिक स्थल को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है और एक मामला फिलहाल हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

योगी सरकार के सख्त निर्देश से हटने लगे अवैध निर्माण (Illegal Encroachments) 

योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि नेपाल सीमा के 10 किलोमीटर दायरे में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे, धार्मिक या शैक्षणिक संस्थान के अवैध संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि चिन्हित अतिक्रमणों को शीघ्रता से हटाया जाए और नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

Tags: bulldozer
Previous Post

योगी सरकार में यूपी जल्द बनेगा सर्वाधिक नगर निगमों के म्युनिसिपल बॉण्ड जारी करने वाला प्रदेश

Next Post

कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें सही तिथि और पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया में बसपा के खिलाफ फेक सर्वे कराया जा रहा: मायावती

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब’… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं के चिकन पार्टी वीडियो पर बवाल, BJP ने पूछा- यही है PDA?

16/10/2026
Next Post
Vat Savitri Vrat

कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें सही तिथि और पूजा विधि

यह भी पढ़ें

इस शख्स की नाक थी प्राइवेट पार्ट जैसी, फिर किया ये उपाए

25/12/2021
sushant singh rajput- rhea chakraborty

सुशांत मामले में आज CBI रिया चक्रवर्ती से पूछेगी ये सवाल

24/08/2020
Bumper recruitment for 1,213 posts in AVNL

यूपी सहित इन राज्यों में निकली हैं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

22/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version