• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंगों ने दलित परिवार के घर की लूट और गृहस्वामी को मारी गोली

Writer D by Writer D
07/04/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
loot

loot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोबा। उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के खरेला क्षेत्र में दबंगों ने शनिवार को एक दलित परिवार के घर पर हमला बोल गृह स्वामी को गोली मार दी और लाखों के ज़ेवर व नकदी लूट (Loot) ली।

अपर पुलिस उप अधीक्षक सत्यम ने बताया कि घटना चंदौली गांव की है ,जहां जिला पंचायत राज विभाग मे कार्यरत सफाई कर्मी उदयभान के घर मे लाठी- डंडो व अवैध असलहो से लैस दबंगों ने हमला बोल आतंक बरपाया। उन्होंने घर मे मौजूद लोगों की न सिर्फ लाठी डंडो से जमकर पिटाई की बल्कि इस परिवार के बुजुर्ग 65 वर्षीय कल्लू अहिरवार को गोली भी मार दी।

आरोप है कि 15 से अधिक की संख्या मे आये दबंगो ने गांव मे खौफ पैदा करने के लिए जमकर गोलीबारी की। वापस लौटते समय उदय भान के घर मे रखे एक लाख रूपये नकदी व जेवरात लूट (Loot) कर ले गए गोली लगने से बुरी तरह घायल कल्लू को गंभीर हालत मे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का कारण निकटवर्ती जरौली गांव मे स्थित देसी शराब के ठेके मे हो रही ओवर रेटिंग का विरोध बताया जा रहा है। ठेके मे सेल्समेन नन्दू उर्फ़ नरेंद्र बाबा द्वारा 50 रूपये मूल्य का क्वार्टर 60 रूपये मे बेचे जाने पर उदयभान के पुत्र ने एक दिन पहले वीडियो बना अधिकारियों को भेजकर शिकायत की थी, जिस पर ठेकेदार पर जुर्माना की कार्रवाई हुई थी। आरोप है कि इस बात से बोखलाये ठेकेदार ने फोन पर उदय भान को धमकाते हुए जुर्माने की धनराशि 70 हज़ार रूपये और एक लाख रूपये रंगदारी की मांग की थी। पीड़ित उदयभान ने प्रकरण को लेकर खरेला थाना मे शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले मे कोई ध्यान नहीं दिया।

लोक सभा चुनाव व त्यौहारों के मद्देनजर जिले मे माहौल संवेदनशील होने के बावजूद दबंगो द्वारा किये गए इस उत्पात को गंभीरता से लिया गया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उनकी गिरफ़्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Tags: crime newsmahoba newsup news
Previous Post

भारत-नेपाल सीमा पर 12 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Next Post

चैत्र नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, माता रानी पूरी करेंगी सभी मनोकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
Next Post
Sharadiya Navratri

चैत्र नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, माता रानी पूरी करेंगी सभी मनोकामनाएं

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

देश को सच्चाई से दूर भागना सिखा रहे हैं पीएम मोदी : राहुल गांधी

24/10/2020
rape victim family

नाबलिग रेप पीड़िता के परिवार को मिली सुरक्षा, 3 लाख से अधिक की हुई आर्थिक मदद

19/11/2020

चार साल में पहली बार म्यूचुअल फंड में 2,480 करोड़ रुपये की दिखी निकासी

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version