• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी का नया रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
08/04/2024
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन अभी तक घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रुख है। कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों ने अपना जोर बनाया, जिसके कारण कुछ ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना दिया। एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत और निफ्टी 0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और बीपीसीएल के शेयर 2.52 प्रतिशत से लेकर 1.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल, विप्रो, अडाणी एंटरप्राइज और टाइटन कंपनी के शेयर 1.79 प्रतिशत से लेकर 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,113 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,194 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 919 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 6 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान में और 12 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 307.22 अंक उछल कर 74,555.44 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही बिकवाली का मामूली दबाव भी बना, जिसके कारण ये सूचकांक गिर कर 74,410.07 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद तेजड़ियों ने बाजार में अपना जोर बना दिया। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक 425 अंक से अधिक की उछाल के साथ अभी तक के सर्वोच्च स्तर 74,673.84 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 408.14 अंक की तेजी के साथ 74,656.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 64.65 अंक की तेजी के साथ 22,578.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही ये सूचकांक भी 28 अंक टूट कर 22,550.35 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से ये सूचकांक 100 अंक से अधिक की बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड 22,630.90 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 115 अंक की मजबूती के साथ 22,628.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतरेगी देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर, कही ये बड़ी बात

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 421.14 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,669.36 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 70.50 अंक यानी 0.31 प्रतिशत उछल कर 22,584.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 20.59 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,248.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 0.95 अंक यानी 0.004 प्रतिशत फिसल कर 22,513.70 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतरेगी देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर, कही ये बड़ी बात

Next Post

बोल्ड केयर की जॉनी सिन्स के साथ साझेदारी, नजर आएगा रणवीर सिंह का मजाकिया अंदाज

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 138 अंक उछला

13/05/2026
Share Market
Business

ओपनिंग बेल के साथ बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

11/05/2026
Gold-Silver
Business

फीकी पड़ी सोना-चांदी की चमक

11/05/2026
Gold
Business

सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी चमक हुई फीकी; जानिए नए रेट

10/05/2026
Next Post
Ranveer Singh

बोल्ड केयर की जॉनी सिन्स के साथ साझेदारी, नजर आएगा रणवीर सिंह का मजाकिया अंदाज

यह भी पढ़ें

Titanic

Titanic का मलबा देखने गए सभी पांच अरबपतियों की मौत, रविवार से लापता थी पनडुब्बी

23/06/2023
Nitish Kumar

स्कूल की चारदीवारी गिरने से छह लोगों की मौत, नीतीश ने जताया शोक

08/03/2021
शेयर बाजार

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1,223 अंक चढ़ा

10/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version