• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

Writer D by Writer D
04/09/2026
in Business
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली गिरावट भी आई, लेकिन पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। खरीदारी के सपोर्ट से इन दोनों सूचकांकों की चाल में दोबारा तेजी आ गई। बाजार में जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.65 प्रतिशत और निफ्टी 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 504.16 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,657.02 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से पहले 20 मिनट में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 125 अंक अधिक फिसल कर 76,529.50 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में दोबारा तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 491.93 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,644.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 37.45 अंक यानी 0.16 प्रतिशत उछल कर 23,910.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी आई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और लिवाली शुरू कर दी। लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 23,962.55 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद इस सूचकांक की चाल में एक बार फिर थोड़ी गिरावट आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 65.20 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,938.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,882 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,864 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,018 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 27 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर तीन शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से एचडीएफसी लाइफ, ट्रेंट लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 2.43 प्रतिशत से लेकर 1.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, कोल इंडिया, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, सिप्ला और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 1.24 प्रतिशत से लेकर 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 417.49 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,152.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 41 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,873.45 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: niftysensexstock market
Previous Post

शनि के मार्गी होते ही बदलेगा भाग्य, 4 राशियों के अटके काम पकड़ेंगे रफ्तार

Next Post

बलूचिस्तान में 14 वाहनों को विस्फोट से उड़ाया, सेना पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई मद्धम

03/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई जोरदार छलांग

03/09/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी मजबूती, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी संभले

02/09/2026
Parth Jindal appointed as the new Chairman of JSW MG Motor India.
Business

JSW MG Motor India के नए चेयरमैन बने पार्थ जिंदल

31/08/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

27/08/2026
Next Post
14 vehicles blown up in Balochistan.

बलूचिस्तान में 14 वाहनों को विस्फोट से उड़ाया, सेना पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

यह भी पढ़ें

सोने की वायदा कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए भाव

08/02/2021
MLA Vijay Mishra

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर गायिका ने लगाया बलात्कार का आरोप, मुकदमा दर्ज

18/10/2020
murder

सम्पत्ति विवाद में पिता की धारदार हथियार से कर दी हत्या

21/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version