• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2022 में यूपी से बाबा के साथ ‘बुल’ और बुलडोजर भी चले जाएंगे : अखिलेश

Writer D by Writer D
12/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर से विजय रथ यात्रा का शंखनाद किया। 190 किलोमीटर यानी 4 जिलों से गुजरने वाली इस यात्रा को नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्मे खजांची नाम के बच्चे ने हरी झंडी दिखाई। यात्रा जाजमऊ से होकर नौबस्ता और फिर घाटमपुर पहुंची। इस दौरान अखिलेश ने 5 घंटे में 4 विधानसभाओं को कवर किया।

अखिलेश ने लखीमपुर हिंसा को लेकर यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में जिस तरह से किसानों और कानून को कुचला गया है। ऐसे में अब लगता है कि संविधान को कुचलकर धज्जियां उड़ाने की तैयारी है। उन्होंने यह भी कहा कि 2022 में UP से बाबा के साथ ‘बुल’ और बुलडोजर भी चले जाएंगे।

जाजमऊ में विजय रथ यात्रा शुरू करने पर अखिलेश ने कहा कि यह जिला इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि सपा ने लगातार यहां विकास किया। कानपुर एक औद्योगिक शहर है। मगर आज यहां के कारोबार ठप हैं। ये वो शहर है, जो न केवल रोजगार दे सकता है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम कर सकता है। यहां के कारखाने शुरू हों तो व्यापार बढ़ेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने दावा किया कि 2022 के चुनाव में सपा की ही सरकार बनेगी।

नवेली निगनाहट बिजली घर घाटमपुर पर अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा किनारे से शुरू हुई और यमुना के किनारे तक पहुंची समाजवादी विजय रथ यात्रा में लगातार पार्टी कार्यकर्ता दिखाई दिए। उनका जोश बता रहा है कि इस बार पूरी ईमानदारी से सपा की विजय होने जा रही है। विजय यात्रा का मतलब, सिर्फ विजय ही नहीं है। इस यात्रा से हमारे किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, पिछड़े भाइयों, दलित भाइयों, अल्पसंख्यक भाइयों की विजय होगी।

शिवपाल की रथयात्रा में सवार हुए कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम, कही ये बात

अखिलेश ने कहा कि यह बाबा सीएम अकेले नहीं जाएंगे। इनके साथ बुल और बुलडोजर भी चला जाएगा। हमारे बाबा मुख्यमंत्री बुलडोजर लेकर घूम रहे हैं और सड़कों पर बुल घूम रहे हैं। सड़क पर चलने वालों जानवरों से न जाने कितनों की जान चली गई। आए दिन किसी किसान की जान गई। कभी कोई मोटरसाइकिल टकराई तो कहीं कार। इसलिए आने वाले समय में जब भाजपा का सफाया होगा, तब बाबा मुख्यमंत्री का भी सफाया होगा। साथ ही बुल और बुलडोजर का भी चला जाएगा।

मनीष हत्याकांड पर अखिलेश ने कहा कि कानपुर के व्यापारी को पीट-पीटकर मार दिया गया। पुलिस फरार है, कुछ पकड़े गए। देश के आंकड़े देखे जाएं तो यूपी की कानून व्यवस्था सबसे खराब है। महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा उत्पीड़न और अन्याय यूपी में ही हो रहा है। सिर्फ UP में ऐसा होता है कि IPS फरार है। BJP रही तो नौकरी, रोजगार की उम्मीद छोड़ देनी होगी।

अखिलेश ने कहा कि एक समय पर गंगा मइया का किसी ने आर्शीवाद लिया था और उन्होंने भरोसा दिलाया था कि मां गंगा को हम साफ-सुथरा कर देंगे। बताओ आज कितने साल पूरे हो गए हैं? उन्होंने कहा कि जहां से हमारी यात्रा शुरू हुई है, कई नदियां बीच में आईं हैं और यमुना तक हम लोग पहुंचे हैं। यही नदियां कुछ गंगा में जुड़ जाती हैं और कुछ यमुना में जुड़ जाती हैं। दोनों ही जाकर संगम में मिल जाती हैं और फिर गंगा मइया में एक होकर बहती हैं। बिना इन नदियों के साफ हुए ही गंगा मइया कैसे साफ होंगी? हमें भाजपा से इसकी उम्मीद नहीं हैं। अगर जनता को उम्मीद होती तो गंगा मइया अब तक साफ होकर बह रही होंती।

भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग कहते थे कि हमें बहुमत दे दो, हम किसानों की आय दो गुनी कर देंगे। मगर आय की जगह महंगाई दो गुनी हो गई। पेट्रोल 100 रुपए पार पहुंच गया है और डीजल भी धीरे-धीरे उसी राह पर है। वहीं, उज्जवला योजना के नाम पर सिलेंडर बांट दिए गए। घर में गैस पहुंचा दी। मगर गरीब भरवा नहीं पा रहा है। कीटनाशक दवा, सरसों का तेल भी महंगा हो गया। मुनाफा किसके हाथ में जा रहा है, ये बात सब जान रहे हैं। 2022 में उत्तर प्रदेश से बाबा के साथ बुल और बुलडोजर भी चले जाएंगे।

Tags: akhilesh yadavkanpur newsup newsvijay rath yatra
Previous Post

सीएम योगी ने महाअष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Next Post

प्रदर्शन के दौरान BJP सांसद मनोज तिवारी घायल, हॉस्पिटल में एड्मिट

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Next Post

प्रदर्शन के दौरान BJP सांसद मनोज तिवारी घायल, हॉस्पिटल में एड्मिट

यह भी पढ़ें

Ramayana

इस रामायण की शुरुआत बिस्मिल्लाह से, यहां संरक्षित है यह ग्रंथ

09/01/2024
Amar Shaheed Subedar Sudhakar Singh

अमर शहीद सुबेदार सुधाकर सिंह के परिजनो को सौंपा 50 लाख का चेक

07/01/2021
Green Peas

सर्दियों के बाद भी मिलेगा हरी मटर का स्वाद, इन तरीकों से करें स्टोर

10/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version