• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

Writer D by Writer D
26/04/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Chandan Ramdas
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागेश्वर। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास (Chandan Ramdas) का निधन हो गया है। अल्मोड़ा से बागेश्वर पहुंचने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे।

कैबिनेट मंत्री (Chandan Ramdas) के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसके साथ ही राज्य में सभी सरकारी दफ्तरों में तिरंगे आधे झुके रहेंगे। सरकारी आदेश के मुताबिक, मंत्री का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। जिस जिले में उनका अंतिम संस्कार होगा, वहां सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

सीएम पुष्कर धामी (CM Dhami) ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, “मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:”

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर यूपी में दो दिन का राजकीय शोक

पुष्कर धामी कैबिनेट में चंदन राम दास (Chandan Ramdas) के पास दो विभाग थे। समाज कल्याण विभाग और परिवहन विभाग, वह कल यानी मंगलवार को ही बागेश्वर के खरेही मंडल गए थे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।

1980 से शुरू हुआ था राजनीतिक करियर

चंदन राम दास का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ था। वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने। इससे पहले वह हल्द्वानी के एमबी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव भी जीत चुके थे। साल 2006 में उन्हें पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी में शामिल कराया, जिसके बाद वह लगातार चार बार बागेश्वर सीट से विधायक चुने गए।

Tags: bagheswar newsChandan Ramdasdhami cabinet minister Chandan RamdasUttarakhand News
Previous Post

17 मई से होंगे यूपी मदरसा बोर्ड एग्जाम, डेटशीट जारी

Next Post

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED विस्फोट में 11 जवान शहीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Naxalites

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED विस्फोट में 11 जवान शहीद

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

murder

रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

24/06/2021
Akhilesh Yadav

भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बनाया सबसे बड़ा गोदाम है बीजेपी: अखिलेश यादव

24/04/2024
cm yogi

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

25/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version