• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेई ने ट्रांसफार्मर का फ्यूज खोलकर काट दी पूरी बस्ती की बिजली, सही करने के लिए मांगने लगा पैसे

Writer D by Writer D
21/09/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Suspended

Suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। जिले में बिजली विभाग के अवर अभियंता ने विद्युत ट्रांसफार्मर का फ्यूज खोलकर पूरी बस्ती की बिजली काट दी। तीन दिन तक बिजली न आने से लोग परेशान हो गए। जब अवर अभियंता से विद्युत आपूर्ति के लिए कहा तो उनसे 500 रुपये प्रति कनेक्शन मांगे गए। गांव में कैबिनेट मंत्री पहुंचे तो लोगों ने इसकी शिकायत की। मंत्री ने अधीक्षण अभियंता ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। दोषी पाए जाने पर जेई को सस्पेंड (Suspended) किया गया है।

मामला मिर्जापुर जिले के पड़री नकटी मिश्रौली की एक बस्ती का है। यहां पड़री विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता लवकुश यादव ने ट्रांसफार्मर का फ्यूज खोलकर पूरी बस्ती की विद्युत आपूर्ति ठप्प कर दी। तीन दिन से बिजली न आने पर लोग परेशान हो गए। इस दौरान अपना दल के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल संभावित मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेने गांव पहुंचे। कैबिनेट मंत्री से गांव वालों ने विद्युत आपूर्ति बाधित करने की शिकायत की। नाराज होकर कैबिनेट मंत्री ने मिर्जापुर विद्युत वितरण मंडल अधीक्षण अभियंता से फोन पर बात कर अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। दोषी पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता रामदास ने अवर अभियंता लवकुश यादव को निलंबित (Suspended) कर दिया।

कैबिनेट मंत्री से की शिकायत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 23 सितंबर संभावित दौरा है। जिसको लेकर मझवा विधानसभा के गोपालपुर गांव में जिला प्रशासन तैयारी करवाने में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री के आगमन के पहले तैयारी का जायजा लेने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल 20 सितंबर को गोपालपुर गांव पहुंचे तो कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते समय ग्रामीणों ने उन्हें बिजली की समस्या बताई। उन्होंने बताया कि उनके गांव की तीन दिन से अवर अभियंता ने लाइट काट दी है। ट्रांसफार्मर से फ्यूज भी निकाल ले गए, जिससे पूरी बस्ती की बिजली गुल है।

तीन दिन से गायब थी बिजली

ग्रामीण तीन दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कनेक्शन जोड़ने के नाम पर 500 रुपये प्रति व्यक्ति से मांगा जा रहा है। जिनके बिल जमा है उनको भी परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने विद्युत वितरण मंडल मिर्जापुर के सक्षम अधिकारी रामदास को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पूरी बस्ती की विद्युत आपूर्ति बाधित करने पर दोषी पाए जाने पर निलंबित करते हुए अवर अभियंता लवकुश यादव को कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम मिर्जापुर में संबंध कर दिया है।

‘भारत आने की सोचना भी मत, वरना तोड़ देंगे…’, PAK एक्टर को मनसे ने की धमकी

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि केवल बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं की ही विद्युत आपूर्ति विच्छेद की जाए। मगर यहां पर अवर अभियंता ने पूरी बस्ती का विधुत आपूर्ति बाधित कर दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फ्यूज भी ट्रांसफार्मर का निकल ले गए हैं और कनेक्शन जोड़ने के नाम पर वसूली की जा रही है। इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Tags: crime newsELECTRICITY DEPARTMENTmirjapur newsup news
Previous Post

‘भारत आने की सोचना भी मत, वरना तोड़ देंगे…’, PAK एक्टर को मनसे ने की धमकी

Next Post

Pitru Paksha: देहांत की तारीख न याद होने पर इस दिन करें श्राद्ध

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Next Post
Pitru Paksha

Pitru Paksha: देहांत की तारीख न याद होने पर इस दिन करें श्राद्ध

यह भी पढ़ें

सीएम योगी बोले-कोरोना कंट्रोल के लिए छह जिलों में बरतें विशेष सतर्कता

18/08/2020
Mukhyamantri Khet Suraksha Yojna

उप्र में किसानों के लिए सौगात बनेगी ‘मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना’

20/07/2023
UP Board

बिहार बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें कब होंगी 10वीं और 12वीं के एग्जाम

04/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version