• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर फोन कर दी बधाई, कहा- पूरा देश नाच रहा है

Writer D by Writer D
05/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। 41 साल बाद भारत ने ओलंपिक में पदक जीता है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। सभी खुश हैं और बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से फोन पर बात की और उन्हें जीत के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कप्तान मनप्रीत सिंह से कहा कि आपको बहुत-बहुत बधाई। आपने बहुत गजब का काम किया है। पूरा देश नाच रहा है। इस पर मनप्रीत ने टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। मनप्रीत ने कहा कि आपकी हमारे साथ बहुत दुआएं थीं। आपका जो मोटिवेशन था, वह हमारी टीम के काफी काम आया।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सबको मेरी तरफ से बधाई दीजिएगा। हमसब 15 अगस्त को मिल रहे हैं। मैंने सबको बुलाया है। इस पर मनप्रीत ने कहा- जरूर सर।

गोल्ड से चुके रवि दहिया, सिल्वर मेडल जीत भारत को दिलाया पांचवा पदक

इसके बाद प्रधानमंत्री ने कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से भी बात की। प्रधानमंत्री ने सहायक कोच पीयूष दुबे से बात करते हुए कहा कि दुबे जी बहुत-बहुत बधाई। पूरा देश गौरव कर रहा है। इस पर दुबे ने कहा कि आपने जो प्रोत्साहन दिया था, उसी का कमाल है। प्रधानमंत्री ने कोच ग्राहम रीड से भी बात की। इतिहास रचने के लिए उन्हें बधाई दी।

‘भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व’

इससे पहले ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री ने हॉकी टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

ऐसा रहा मुकाबला

इस मुकाबले में जर्मनी ने अच्छी शुरुआत करते हुए मैच के दूसरे मिनट में ही पहला गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली थी। पहले क्वार्टर की समाप्ति पर जर्मनी ने 1-0 की बढ़त कायम रखी। दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने गोल कर भारत को 1-1 से बराबरी दिला दी।

24वें मिनट में निकल्स वेलेन ने गोल कर जर्मनी को 2-1 से आगे कर दिया। अगले ही मिनट में बेनेडिक्ट फर्क ने गोल कर जर्मनी को 3-1 से आगे कर दिया। इसके बाद मैच के 27वें मिनट में हार्दिक सिंह और 29वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 3-3 से बराबरी दिला दी।

हाफ टाइम तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ के पहले और मैच के 31वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और रुपिंदर पाल सिंह ने गोल कर भारत को 4-3 से आगे कर दिया। मैच के 34वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने भारत के लिए पांचवां गोल किया।

चौथे क्वार्टर में जर्मन टीम ने वापसी की पूरी कोशिश की और खेल के 48वें मिनट में लुकास विंडफेडर ने गोल कर स्कोर 4-5 कर दिया। हालांकि इसके बार जर्मनी की टीम ने बराबरी की बहुत कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षकों ने कोई मौका नहीं दिया और अंत में मैच 5-4 से जीतकर भारतीय हॉकी प्रेमियों को जश्न मनाने का मौका दे दिया।

जैसे ही मैच में आखिरी हूटर बजा मैदान पर खिलाड़ियों के साथ पूरे देश की आंखें खुशी से नम हो गईं। इससे पहले हॉकी में भारत ने अपना आखिरी पदक 1980 के मॉस्को में जीता था।

Tags: tokyo olympicTokyo OlympicsTokyo Olympics 2020Tokyo Olympics 2021victory of the hockey team
Previous Post

गोल्ड से चुके रवि दहिया, सिल्वर मेडल जीत भारत को दिलाया पांचवा पदक

Next Post

गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Next Post
janta darbar

गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri

नवरात्रि में न करें इन चीजों का दान, वरना नष्ट हो जाएगा सारा पुण्य

20/03/2026
Road 2 trailer being released

सड़क 2 का ट्रेलर हो रहा रिलीज, फैंस कर रहे स्टार किड्स की फिल्म को बायकॉट

11/08/2020
Asaduddin Owaisi

शिवलिंग मिलने के दावे पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- ज्ञानवापी मस्जिद थी, और कयामत तक रहेगी

16/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version