• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुआ चार दिवसीय विशेष अभियान

Writer D by Writer D
27/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
single use plastics

single use plastics

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastics) पर प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए वृहद स्तर पर चार दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत मंगलवार को की गई।

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) के दिशा निर्देशन में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं प्रवर्तन दल द्वारा पर्यावरण के लिए हानिकारक सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastics) के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान इसका प्रयोग करने वालों से भारी जुर्माना भी वसूला गया।

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मंगलवार से चार दिवसीय छापेमारी अभियान की शुरुआत की गई। 30 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक (Single Use Plastics) का प्रयोग करने वालों पर भारी जुर्माना लगाए जाने के साथ ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चार दिन तक चलेगा अभियान

अभियान मंगलवार 27 दिसम्बर को शुरू कर दिया गया है। पहले दिन पटरी दुकानदारों व स्थानीय स्तर पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर भारी जुर्माना वसूला गया। दूसरे दिन बुधवार को प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले लोग दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। तीसरे दिन औद्योगिक क्षेत्र में अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का निर्माण करने वालों के खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौथे दिन प्रदेश के सभी एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशनों पर अभियान चलाया जाएगा।

कई जिलों में कार्रवाई शुरु

प्रमुख सचिव के आदेश पर प्रदेश के कई नगरीय निकायों में मंगलवार को कार्रवाई की गई। जनपद मऊ के नगर पंचायत घोसी, नगर पालिका परिषद बलिया, नगर पंचायत अजमतगढ़, नगर पंचायत ठिरिया बरैल्ली में शासन की मंशा के अनुरूप प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर अभियान चलाकर छापेमारी की गई जिसमें, जुर्माना भी वसूला गया।

Tags: Lucknow Newssingle-use plasticsup news
Previous Post

कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार संचालित किये जायें रैन बसेरे: एके शर्मा

Next Post

प्रदेश की दशा, दिशा एवं व्यवस्थाओं का नीति निर्धारण होता है सचिवालय: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026 : डेयरी और मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक बाजार

22/09/2026
Next Post
CM Dhami

प्रदेश की दशा, दिशा एवं व्यवस्थाओं का नीति निर्धारण होता है सचिवालय: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Mallikarjun Kharge

मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर : मल्लिकार्जुन खरगे

16/02/2024
Yogi

योगी सरकार की पहल पर सब मिलकर फिर करेंगे यूपी को हरा-भरा

23/06/2024

पीड़ित कश्मीरी हिन्दुओं की मांगें पूरी होने तक लड़ते ही रहेंगे ! : सुशील पंडित

21/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version