• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश भर के पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए इस दिन से लगेंगे कैंप

Writer D by Writer D
12/09/2025
in Business
0
Digital Life Certificate for Pensioners
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश भर के पेंशनर्स (Pensioners) के लिए राहत की खबर है। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने देशभर में एक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) कैंपेन शुरू करने की घोषणा की है। यह कैंपेन 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक देशभर के 1,600 जिलों और उप-मंडल मुख्यालयों में चलाया जाएगा।

इस विशेष कैंप का उद्देश्य यह है कि पेंशनभोगियों (Pensioners) को उनके घर के पास ही सुविधा मिले और उन्हें बैंक या सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) और प्रमुख पेंशन वितरण बैंक इसमें सहयोग कर रहे हैं।

सुपर सीनियर सिटिजन के लिए विशेष सुविधा

जो पेंशनभोगी 80 साल या उससे अधिक आयु के हैं, उनके लिए सरकार ने विशेष प्रावधान रखा है। ऐसे बुजुर्ग 1 अक्टूबर, 2025 से ही लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसके लिए बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी शाखाओं को अक्टूबर महीने से DLC सेवाओं के लिए तैयार रखें। इसका मकसद ये है कि बुजुर्गों को सर्दियों की शुरुआत में बार-बार बाहर न जाना पड़े।

मोबाइल से भी जमा कर सकते हैं DLC

अब पेंशनर्स (Pensioners) घर बैठे अपने मोबाइल फोन से भी जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं, वो भी सिर्फ चेहरे की पहचान (Face Authentication) से। यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो चल-फिर नहीं सकते या दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं। आइए जानते हैं इस सुविधा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

ऐप्स इंस्टॉल करें

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store पर जाकर “Aadhaar Face RD” ऐप इंस्टॉल करें। यह ऐप UIDAI द्वारा जारी किया गया है और फेस स्कैनिंग के लिए जरूरी है। इसके बाद आपको “Jeevan Pramaan” नामक दूसरा ऐप भी इंस्टॉल करना होगा, जो डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जनरेट करने के लिए इस्तेमाल होता है।

ऑपरेटर के तौर पर खुद को रजिस्टर करें

जब दोनों ऐप्स इंस्टॉल हो जाएं, तो ‘Jeevan Pramaan’ ऐप खोलें। यहां सबसे पहले आपको ऑपरेटर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल जैसी जानकारी डालनी होगी और फिर OTP के ज़रिए वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।

फेस ऑथेंटिकेट कर DLC सबमिट करें

ऑपरेटर रजिस्ट्रेशन के बाद अब असली काम शुरू होता है। पेंशनर के विवरण भरने के बाद, ऐप आपके चेहरे की पहचान करेगा। स्कैनिंग से पहले जरूरी निर्देश स्क्रीन पर आएंगे, उन्हें ध्यान से पढ़ें और स्कैन की अनुमति दें। स्कैन पूरा होते ही स्क्रीन पर एक सफल DLC सबमिट मैसेज दिखेगा, जिसमें प्रमाण ID और PPO नंबर शामिल होगा। आप इस ID के जरिए वेबसाइट पर जाकर अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

Previous Post

अमेरिका में भारतीय की निर्मम हत्या, पत्नी और बेटे के सामने कुल्हाड़ी से काटा सिर

Next Post

चलती ट्रेन से गिरी ये फेमस एक्ट्रेस, सिर में लगी गंभीर चोट

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Next Post
Karishma Sharma

चलती ट्रेन से गिरी ये फेमस एक्ट्रेस, सिर में लगी गंभीर चोट

यह भी पढ़ें

Sharadiya Navratri

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और विधि

03/10/2024

यूपी भाजपा मुख्यालय पर शुरू हुई कोर कमेटी की बैठक, नड्डा और सीएम योगी हुए शामिल

22/11/2021
Gang Rape

नाबालिग से महीनों गैंगरेप मामले में शिवसेना नेता का बेटा भी गिरफ्तार

24/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version