• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, क्या दिल्ली में फिर लग सकता है लॉकडाउन ?

Desk by Desk
18/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Lockdown in Delhi
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिन से तेजी से बढ़ रहे नए कोरोना संक्रमितों की वजह से केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन घोषित करने की तैयारी कर ली है। केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार से भीड़भाड़ वाले उन बाजारों में लॉकडाउन लगाने की इजाजत मांगी है, जो कोरोना के हॉटस्पॉट बन सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। हालांकि एक दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में फिर से लॉकडाउन की अटकलों को खारिज किया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि कुछ बाजारों में दिवाली के समय भारी भीड़ उमड़ी। इन बाजारों में लोगों ने न तो मास्क पहने और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इसकी वजह से कोरोना तेजी से फैला है।  ऐसे में दिल्ली सरकार ने एक प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा है। दरअसल केंद्र सरकार ने पिछली बार अपनी गाइडलाइन में कहा था कि किसी भी राज्य सरकार को स्थानीय या छोटे स्तर पर लॉकडाउन लगाने के लिए केंद्र से अनुमति लेनी पड़ेगी।

शराब कांड पर सीएम योगी की कार्रवाई, हटाये गए लखनऊ के पुलिस कमिश्नर

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि दिवाली खत्म होने के बाद अब बाजारों में भीड़ कम हो जाएगी और स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिर भी जरूरत पड़ी तो सरकार शटडाउन  के विकल्प को आजमाएगी। इसके लिए देखा जाएगा कि बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के निर्देशों का पालन किया जा रहा है या नहीं और वह क्षेत्र कोरोना हॉटस्पॉट तो नहीं बन रहा है।

यदि कहीं पर भी यह अनदेखी मिली तो एहतियात के तौर पर उस बाजार को कुछ दिन के लिए बंद किया जा सकता है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार से इजाजत मिलते ही कोरोना पर काबू पाने के लिए इस विकल्प को लागू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शादियों में भी अब 200 की बजाय 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति मिलेगी। इसका प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। दिल्ली में कुछ हफ्ते पहले कोरोना की स्थिति में सुधार होने पर राज्य सरकार ने केंद्रीय निर्देशों के मद्देनजर शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 50 से बढ़ाकर 200 कर दी थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस आदेश को वापस लेने का फैसला लिया गया है।

Tags: corona newsCorona positive newscorona trackerCoronaNews in HindiCoronaviruscoronavirus casescoronavirus in indiacoronavirus in india latest newscoronavirus indiacoronavirus india live newscoronavirus india mapCoronavirus India Newscoronavirus latest newscoronavirus latest news in indiaCoronavirus LIVE Newscoronavirus mapcoronavirus newscoronavirus news in hindiCoronavirus Outbreakcoronavirus trackercovid 19 tracker indiaCOVID-19covid-19 india tracker liveDelhi Lockdowngoogle newshindi newsindia coronavirus deathlatest news in hindiLIVE Coronavirus India updateslive coronavirus newslockdownlockdown in delhiNational newsnews in hindipositive cases in indiastate lockdowntop newsकोरोना वायरसकोरोना वायरस न्यूजकोरोना वायरस लाइव अपडेटकोरोना वायरस लेटेस्ट न्यूज़कोरोनावायरसकोरोनावायरस के मामले की पुष्टिकोविड 19कोवि़ड-19गुजराततमिलनाडु वैश्विक महामारीदिल्लीपॉजिटिव केसमहाराष्ट्रमिला कोरोना पॉजिटिवलॉकडाउन
Previous Post

336 दारोगा बनाये गये इंस्पेक्टर, डीजीपी मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Next Post

पत्रकारों की मदद के लिए पत्रकार कल्याण योजना संचालित : सहगल

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
navneet sahgal

पत्रकारों की मदद के लिए पत्रकार कल्याण योजना संचालित : सहगल

यह भी पढ़ें

Suntan

धूप से झुलस गई है स्किन, इस नुस्खे से मिलेगा सनटैन से छुटकारा

14/05/2026
Poisonous Milk

इस बीमारी में बकरी का दूध होता है फायदेमंद

26/09/2025
DM Savin Bansal

DM ने पेयजल समस्याओं लेकर जिले स्तर पर किया समिति गठन, दिए ये निर्देश

09/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version