• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी एम्बुलेंस मामले में डॉ. अलका राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
02/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बाराबंकी
0
Mukhtar Ansari Ambulance case

Mukhtar Ansari Ambulance case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी थाना कोतवाली पुलिस ने पंजाब की रोपड़ जेल में बंद माफिया और बसपा विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल की जा रही एंबुलेंस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जिले के नगर कोतवाली में धोखाधड़ी समेत दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह मुकदमा जिले के एआरटीओ की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में रजिस्ट्रेशन डाक्यूमेंट्स और मकान का पता फर्जी पाया गया है। जिसके चलते जिस डाक्टर अल्का राय के नाम से एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन है, उनके खिलाफ पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। नगर कोतवाली में 419, 420, 467, 468 और 471 की धाराओं में केस दर्ज करके पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने आज बताया कि बीते कई दिनों से मीडिया के माध्यम से एक एंबुलेंस के बारे में सूचना मिल रही थी। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 41 AT 7171 है। यह वाहन बाराबंकी परिवहन कार्यालय में पंजीकृत मिला। परिवहन कार्यालय और बाकी संबंधित विभागों से इस एंबुलेंस के संबंध में सूचना इकट्ठा की गई। जिसमें सामने आया कि इस वाहन को रजिस्टर्ड कराने के लिए जो कागजात जैसे मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड और दूसरे डाक्यूमेंट्स सभी फर्जी निकले।

मुठभेड़ में मारे गए इनामी डकैत भालचंद्र का पुलिस बल के बीच हुआ अंतिम संस्कार

यह डाक्यूमेंट जिस पते पर दर्ज थे वह पता भी नहीं मिला। जिसके बाद मामले में 419, 420, 467, 466 और 471 की धाराओं में डॉ अल्का राय पर मुकदमा दर्ज करके सभी संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.

सुविज्ञ हो की पंजाब के मोहाली कोर्ट में पेशी के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस नजर आई। तभी से मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. पता चला कि मुख्तार 2013 से ही इस एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहा है। अलका राय के अस्पताल के नाम से 2013 में ही इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन हुआ। गाड़ी का पैसा भी मुख्तार ने दिया था। बाद में कागज को ट्रांसफर कराने की बात थी, लेकिन ट्रांसफर हुआ नहीं।

Tags: crime newsdr. alka raiMukhtar AnsariMukhtar Ansari Ambulance caseup news
Previous Post

मुठभेड़ में मारे गए इनामी डकैत भालचंद्र का पुलिस बल के बीच हुआ अंतिम संस्कार

Next Post

डॉ. अलका राय ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का दर्ज कराया मुकदमा

Writer D

Writer D

Related Posts

Periods
Main Slider

पीरियड्स के दर्द में आज़माएं ये उपाय

17/05/2026
curry leaves
फैशन/शैली

यहां लगाएं करी पत्ते का पौधा, घर में आएगी सुख-समृद्धि

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Next Post
Dr. Alka Rai

डॉ. अलका राय ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का दर्ज कराया मुकदमा

यह भी पढ़ें

accident

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

22/04/2021
Steve Waugh

स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन ने 21 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से ब्रेक

06/12/2020
FIR lodge

हत्या में प्रयुक्त बंदूक गायब होने के 16 साल बाद थानेदार पर मुकदमा दर्ज

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version