• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉ. अलका राय ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का दर्ज कराया मुकदमा

Writer D by Writer D
02/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी, मऊ, राजनीति
0
Dr. Alka Rai

Dr. Alka Rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में मऊ विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के पंजाब प्रांत के रोपड जेल से मोहाली न्यायालय तक यात्रा कराने वाली एंबुलेंस प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है औ शुक्रवार को यहां शहर कोतवाली में डॉ अलका राय ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

गौरतलब हो कि गत दिनों पंजाब में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा प्रयुक्त एंबुलेंस पर यूपी के बाराबंकी जिले का नंबर अंकित होने पर जांच की गई। इस दौरान पंजाब जेल प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन ने उस एंबुलेंस को अपना होने से मना कर दिया। इसके बाद जांच के दौरान वह “खास एंबुलेंस” मऊ जिले की वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ अलका राय के अस्पताल के नाम से पंजीकृत पाया गया। हालांकि उक्त एंबुलेंस का पंजीकरण बाराबंकी जिले से कराया गया था।

मुख्तार अंसारी एम्बुलेंस मामले में डॉ. अलका राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि बाराबंकी आरटीओ ऑफिस में डॉ अलका राय के नाम मतदाता पहचान पत्र व एड्रेस प्रूफ दिया गया था जो फर्जी निकला। इस मामले में बाराबंकी जिले में डॉ अलका राय के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कराया गया। दूसरी ओर मऊ के शहर कोतवाली में खुद डॉ अलका राय ने विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

इस प्रकरण में सबसे बड़ी बात यह कि अपने बयान में डॉ अलका राय ने स्वीकार किया कि एक बार जब उनके किराए के मकान को तत्काल खाली करने का मौका आया उस समय वह जेल में विधायक मुख्तार अंसारी से मिली थी। जिनके रहमों करम पर उनको काफी दिनों तक रहने की सहूलियत मिली थी।

वसीम रिजवी के खिलाफ शाहजहांपुर में दर्ज हुई FIR, लगा यह आरोप

उसके बाद वर्ष 2013 में विधायक के नुमाइंदों द्वारा विधायक निधि से एंबुलेंस खरीदने के नाम पर हॉस्पिटल से आवश्यक कागजात व हस्ताक्षर इत्यादि लिए गए थे। लेकिन उसके बाद उन्हें कुछ जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी। ऐसे में उन्होंने विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराते हुए एंबुलेंस प्रकरण में किसी तरह की संलिप्तता से इंकार किया है।

Tags: Ambulance casedr. alka raiMukhtar Ansariup news
Previous Post

मुख्तार अंसारी एम्बुलेंस मामले में डॉ. अलका राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

जाली नोटो का धंधा करने वाले दो गिरफ्तार, सात लाख से अधिक के नोट बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
Next Post
Fake Currency

जाली नोटो का धंधा करने वाले दो गिरफ्तार, सात लाख से अधिक के नोट बरामद

यह भी पढ़ें

अयोध्या कि मस्जिद

जामिया के प्रोफेसर डिजाइन करेंगे अयोध्या कि मस्जिद, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दी जिम्मेदारी

02/09/2020
Mukhtar Ansari

मुख्तार की मौत पर मचा सियासी बवाल, सपा-बसपा ने की जांच की मांग

29/03/2024
Hardeep Singh Puri

इस बार गलत नंबर डायल कर दिया…, हरदीप सिंह ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

27/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version