Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमहमीरपुर

पत्नी की हत्या में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर के चिकासी थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में बुधवार को पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने पति और जेठ जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चिकासी क्षेत्र के अमरपुरा गांव निवासी जयहिन्द राजपूत दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।

पिछले साल जून महीने में उसकी शादी जालौन जिले के करुई गांव निवासी दीक्षा (20) के साथ हुयी थी। दीक्षा की शादी उनके नाना चंडौत गांव के प्रताप सिंह ने करायी थी।

टेंट कारोबारी ने परिवार समेत जहर खाकर की आत्महत्या, पत्नी की मौत

प्रताप सिंह ने आज बताया कि दीक्षा ने कल फोन पर ससुरालीजनों जरिये दहेज का पचास हजार रुपये नकद और सोने की जंजीर व मोटरसाइकिल की मांग करने की बात बतायी थी। और यह भी कहा था कि यदि दहेज की मांग पूरी नहीं हुयी तो उसे मार डालेंगे।

जयहिन्द के परिवार की ही एक महिला से भी बातचीत पर घर में आये दिन विवाद होता था। मंगलवार को भी रात में दोनों में विवाद हुआ था। बुधवार को दीक्षा की मौत की सूचना पर मायके वालों ने यहां आकर देखा कि दीक्षा का शव चारपाई पर पड़ा है और रस्सी का फंदा गले में कसा हुआ था।

लखनऊ में कल से लगेगा नाइट कर्फ्यू, सीएम योगी ने दिये ये अहम निर्देश

आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने गला घोटकर दीक्षा को मार डाला है। घटना के बाद पति और जेठ जेठानी मौके से भाग गये है। घटना की तहरीर पर पुलिस ने पति और जेठ जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button