• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में कांग्रेस ने शुरू किया जातीय सर्वेक्षण, जयराम रमेश ने बताया ‘ऐतिहासिक और क्रांतिकारी’

Writer D by Writer D
09/11/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Caste Survey

Caste Survey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हैदराबाद। तेलंगाना में कांग्रेस सरकार आज से अपना बहुप्रतीक्षित जाति-आधारित सर्वेक्षण (Caste Survey) शुरू कर रही है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह राज्य के लिए एक ‘ऐतिहासिक और क्रांतिकारी’ क्षण होगा।

अपने आधिकारिक हैंडल X पर जयराम रमेश ने पोस्ट किया, “तेलंगाना में कांग्रेस सरकार आज अपना जाति-आधारित सर्वेक्षण शुरू करेगी। अगले कुछ हफ़्तों में 80,000 गणनाकर्ता घर-घर जाकर 33 जिलों में 1.17 करोड़ से ज़्यादा घरों को कवर करेंगे।”

जयराम रमेश की पोस्ट में लिखा है, “1931 के बाद से यह पहली बार है जब तेलंगाना में सरकार द्वारा जाति-आधारित सर्वेक्षण किया जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक, क्रांतिकारी क्षण है – जो राज्य के लिए तेलंगाना आंदोलन के लक्ष्य की प्राप्ति और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान के प्रमुख आदर्शों में से एक को पूरा करना है।”

अपनी पोस्ट में उन्होंने आगे कहा, “जैसा कि राहुल गांधी ने इस सप्ताह की शुरुआत में हैदराबाद में कहा था, यह राष्ट्रीय जाति जनगणना का खाका है जिसे INDIA गठबंधन सरकार कराएगी।”

इस जाति (Caste Survey) जनगणना में समाज के विभिन्न वर्गों का सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, आय, राजनीतिक और जाति से जुड़ा सर्वेक्षण किया जाएगा। यह पहल न केवल तेलंगाना के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बनने जा रही है। आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से रुद्र संतोष कुमार को पूरे राज्य में जाति जनगणना (Caste Survey) के समन्वय का जिम्मा दिया गया है। वे इस मिशन की निगरानी करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

जनजाति भागीदारी उत्सव के साक्षी बनेंगे देश-विदेश के कलाकार

इसके अलावा, वे ‘कनेक्ट सेंटर’ के प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए हैं, ताकि इस प्रक्रिया को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके और जनता में जागरूकता बढ़ाई जा सके।’कनेक्ट सेंटर’ की स्थापना तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के परिसर में की जाएगी, जहां से जिला पर्यवेक्षकों, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, सभी अग्रिम संगठनों, और मंडल से लेकर गांव स्तर की समितियों के बीच समन्वय किया जाएगा।

इस सेंटर का उद्देश्य जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस जनगणना के महत्व और इसके फायदों के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे जनता को इसके लिए प्रेरित कर सकें। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनगणना से जुड़े विषयों, संसाधनों और आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाएगा।

Tags: caste surveyNational newstelangana news
Previous Post

भाजपा नेता ने रात में महिला को अकेली देख की हैवानियत, कपड़े भी फाड़े

Next Post

बदल रहा है महाकुंभ में जन-आस्था के सबसे बड़े आकर्षण अखाड़ों का स्वरूप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
Maha Kumbh

बदल रहा है महाकुंभ में जन-आस्था के सबसे बड़े आकर्षण अखाड़ों का स्वरूप

यह भी पढ़ें

fire

चूल्हे की राख़ से छप्पर में लगी आग, एक व्यक्ति समेत चार मवेशियों की झुलसकर मौत  

06/12/2020
second marriage

विवाहित महिला को दूसरी शादी करना पड़ा भारी, गांव वालों ने दी ये सजा

11/10/2020
Savin Bansal

राजकीय शिशु सदन केदारपुरम, की दिवंगत संविदा कार्मिक की पुत्री को 25 हजार आर्थिक सहायता

30/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version