Main Sliderफैशन/शैलीराष्ट्रीय

खाने को लेकर हाथी के बच्चों के बीच हुई मजेदार लड़ाई

लाइफ़स्टाइल डेस्क। खाने को लेकर हाथी के तीन बच्चों के बीच मजेदार लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हंसने लगेंगे। इस वीडियो को शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। एक पेड़ की शाखा को खाने के लिए हाथी के तीन बच्चे आपस में ही भिड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ के द्वारा शेयर किए गए 37 सेकंड के इस वीडियो को अबतक 4 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में हाथी के इन बच्चों का नाम मैशा, लारो और रोहो बताया गया है। मैशा, रोहो और लारो एक स्वादिष्ट शाखा के लिए एक झगड़े के बीच पकड़े गए। मैशा ने शाखा को पकड़ रोहो को दे दिया लेकिन लारो को यह बात हजम नहीं हुआ और दोनों से लड़ गया। तीनों ने एक-दूसरे की सूंड पकड़ ली और शाखा को खींचने लगे। हालांकि, कुछ ही देर में सबकुछ ठीक हो गया। आपस में लड़ाई करने के बाद मैशा, रोहो और लारो ने शाखा को बांटा और खा लिया।

https://twitter.com/SheldrickTrust/status/1283053776702709761?s=20

 

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_shareशेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ‘मैशा यह स्वादिष्ट शाखा रोहो को दे सकता था। लेकिन लारो ऐसे ही हार मानने वाला नहीं था। उसने लड़ाई की शुरुआत की। उनका झगड़ा एक प्यारे से हग के साथ समाप्त हुआ।’

इस वीडियो पर ट्विटर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि  ‘यह बच्चे कितनी प्यारी तरह से लड़ाई कर रहे हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि ‘बच्चे बच्चे ही होते हैं, चाहे वो जानवर ही क्यों न हो।’

Related Articles

Back to top button