Main Sliderउत्तर प्रदेशमिर्जापुर

सड़क दुर्घटना में  बाइक सवार महिला की मौत

मीरजापुर के पडरी थाना क्षेत्र के तोषवा पोखरा के पास मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

मड़िहान थाना क्षेत्र के शिष्टा खुर्द गांव निवासिनी रामा देवी (55) अपने पति पत्तू राम के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार को मायके नेवढ़िया घाट जा रही थी। पड़री थाना क्षेत्र के तोषवा पोखरा के पास पहुंचते ही अचानक उनकी बाइक फिसल गई।

बाइक पर बैठी महिला मिट्टी लदी ट्रैक्टर के बीच के पहिए की चपेट में आ गई, जिससे रामादेवी की मौके पर मौत हो गई। पति पत्तू राम बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोग ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझा कर सड़क जाम हटाया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related Articles

Back to top button