बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

20 साल बहुत हुआ… वोटिंग के बीच लालू यादव ने ऐसा क्यों कहा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में गुरुवार को 121 सीटों पर हो रही पहले चरण की वोटिंग के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही को दिखाते हुए एक्स पर तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी।

उन्होंने (Lalu Prasad Yadav) लिखा कि 20 साल बहुत हुआ। अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है।

हम जीतेंगे, बिहार जीतेगा: तेजस्वी यादव

RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, “हम तो यही कहेंगे कि बदलाव ज़रूरी है, नया बिहार बनाएं, नई सरकार बनाएं। तेजस्वी हम जीतेंगे, बिहार जीतेगा। 14 तारीख को नई सरकार बनने जा रही है।”

“इस बार बदलाव होगा”, राबड़ी देवी का बड़ा दावा

राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, “मैं महिलाओं, बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं… इस बार बदलाव होगा, जनता बदलाव लाएगी। राबड़ी देवी ने कहा, “सभी मतदाताओं से अपील है कि वोट डालें… दोनों बेटों को मां की शुभकामना है। दोनों को आशीर्वाद है।”

Related Articles

Back to top button