• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन

Writer D by Writer D
11/06/2026
in उत्तराखंड, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग (Niti Aayog) की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए “विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड” का विजन रखा। इस दौरान उन्होंने हिमालयी राज्यों के समक्ष मौजूद चुनौतियों का उल्लेख करते हुए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण, आपदा प्रबंधन और पर्वतीय अवसंरचना विकास के लिए विशेष नीति समर्थन एवं दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प का आधार देश की मानव पूंजी है। इसी दृष्टिकोण के तहत उत्तराखंड सरकार मानव संसाधन विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में हजारों आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जबकि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, वर्चुअल क्लासरूम और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही उच्च शिक्षा संस्थानों में शोध, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए भी अनेक पहल की गई हैं।

युवाओं को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने पर जोर

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस और सेमीकंडक्टर तकनीक जैसे क्षेत्रों में भारत के लिए अपार संभावनाएं हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए राज्य में देवभूमि उद्यमिता विकास योजना, स्टार्टअप प्रोत्साहन कार्यक्रम, उद्योग-अकादमिक सहयोग तथा आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में राज्य सरकार ने 30 से अधिक नई नीतियों के माध्यम से कृषि, उद्योग, पर्यटन, ऊर्जा और सेवा क्षेत्र को एकीकृत करते हुए विकास का समन्वित मॉडल तैयार किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम निवेश, रोजगार, प्रति व्यक्ति आय और राज्य की अर्थव्यवस्था में दिखाई दे रहे हैं।

उत्तराखंड को नॉलेज और वेलनेस इकोनॉमी का मॉडल बनाने की दिशा में प्रयास

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्राकृतिक खेती, बागवानी, औषधीय पौधों, योग एवं वेलनेस, पर्यटन तथा ग्रीन एनर्जी को राज्य के भविष्य के विकास इंजन के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही उत्तराखंड को नॉलेज बेस्ड इकोनॉमी, वेलनेस इकोनॉमी और सतत विकास के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमालय, गंगा, यमुना और राज्य के विशाल वन क्षेत्र केवल उत्तराखंड की नहीं बल्कि पूरे देश की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे में हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, कार्बन न्यूट्रैलिटी, ग्रीन एनर्जी, आपदा प्रबंधन और पर्वतीय विकास से जुड़े विषयों पर विशेष नीति समर्थन समय की आवश्यकता है।

सुशासन और तकनीकी नवाचारों का भी किया उल्लेख

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड ने सुशासन और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। देवभूमि परिवार पहचान योजना, खनन क्षेत्र में डिजिटल निगरानी प्रणाली, भूमि उपयोग परिवर्तन प्रक्रिया का ऑनलाइन सरलीकरण तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े सुधारों ने शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया है।

उन्होंने कहा कि राज्य नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीरूल आधारित ऊर्जा उत्पादन जैसे नवाचार पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रधानमंत्री को दी बधाई, कुंभ और नंदा राजजात यात्रा का दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने के कीर्तिमान पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लगातार जनादेश प्राप्त कर राष्ट्रसेवा का नया अध्याय स्थापित किया है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री तथा नीति आयोग के सभी सदस्यों को उत्तराखंड में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेला और विश्व प्रसिद्ध नंदा राजजात यात्रा में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया।

Tags: cm dhami
Previous Post

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार ने बदली यूपी की तस्वीर

Next Post

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्रोत्साहन, मैरी कॉम ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
CM Dhami's instructions showed immediate effect
उत्तराखंड

सीएम धामी के निर्देश का दिखा त्वरित असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

11/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

11/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी को दी बधाई

11/07/2026
Next Post
Mary Kom

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्रोत्साहन, मैरी कॉम ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से की मुलाकात

यह भी पढ़ें

Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तीन दिन में 1.10 लाख भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन

25/04/2026
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे विश्वकप जीत पर दी बधाई

14/11/2025
महाराष्ट्र में कोरोना

महाराष्ट्र में कोरोना के 2,949 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18.83 लाख पहुंची

14/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version