Main Sliderउत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

CM पुष्कर ने मसूरी गोलीकांड शहीदों को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मसूरी गोली कांड के 27 वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनका भाव पूर्ण स्मरण किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।

राज्य सरकार शहीद आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

गाय को राष्ट्रीय पशु करें घोषित, गौरक्षा सिर्फ किसी एक धर्म की जिम्मेदारी नहीं : HC

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 2 सितंबर 1994 को हुए मसूरी गोलीकांड की 27 वीं बरसी पर शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य का निर्माण शहीदों के संघर्ष व बलिदान से हुआ है।

राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है परंतु हमें उन शहीदों के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। जिनके संघर्ष के बल पर उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ है। प्रदेश के विकास के लिए समर्पित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा।

Related Articles

Back to top button