Main Sliderउत्तर प्रदेशकुशीनगरक्राइम

कुशीनगर : पत्रकार ने अपनी रिवाल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी

कुशीनगर। कुशीनगर जिले में रविवार सुबह एक पत्रकार ने अपनी ही रिवाल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही रिवाल्वर को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। पत्रकार का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

जेपी नड्डा ने वीडियो शेयर कर पूछा, ये क्या जादू हो रहा है राहुल जी?

पारिवारिक विवाद को लेकर खुदकुशी किये जाने की बात सामने आ रही है। पडरौना कोतवाली के गांव रतनवा निवासी और एक पोर्टल के पत्रकार सुनील तिवारी ने कनपटी पर रिवाल्वर सटा कर गोली मार ली। जब तक गांव के लोग और परिजन वहां आते तब तक पत्रकार सुनील की मौत हो चुकी थी।

चर्चा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर दरवाजे पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान सुनील तिवारी ने कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर खुद को गोली मार ली।

Related Articles

Back to top button