Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमशाहजहांपुर

शाहजहांपुर : अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर पुलिस ने आज सदर बाजार क्षेत्र से अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार और उसके बनाने के उपकरण एवं पुर्जे आदि बरामद किए गये।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साेमवार को सदर बाजार पुलिस ने सूचना के आधार पर पुरानी रेलवे लाइन डाट पुल गर्रा नदी के पास अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले युसुफ को असलहा बनाने समय गिरफ्तार किया गया।

दुष्कर्म नाबालिग पीड़िता को मिली गर्भपात की अनुमति, जानिए क्या है पूरा मामला

गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 14 बने एवं अधबने अवैध शस्त्र विभिन्न बोर,छह खोखा कारतूस विभिन्न बोर और हथियार बनाने के उपकरण/पुर्जे आदि बरामद हुये।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10.77 लाख के पार, 7.55 लाख से अधिक रोगमुक्त

उन्होंने बताया कि युसुफ मोहल्ला बारादरी का रहने वाला है। यह बदमाश काफी समय से हथियार बनाकर बेचने के धंधे में लिप्त है। गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button