Business

Flipkart ने शुरू की नई सर्विस, मात्र कुछ मिनट में डिलीवर हो जाएगा सामान

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने एक नयी सर्विस शुरू की है- फ्लिपकार्ट क्विक डिलीवरी सर्विस (Flipkart Quick elivery Service) ।

इससे ग्रॉसरी (किराने का सामान) को 45 मिनट में डिलीवर किया जाएगा। इस क्विक डिलीवरी सर्विस से ग्राॅसरी को डिलीवरी करने का समय 90 मिनट से कम होकर 45 मिनट ही रह जाएगा।

फ्लिपकार्ट क्विक डिलीवरी सर्विस के बारे में इकोनॉमिक टाइम्स ने रिपोर्ट किया है कि इसे फिलहाल बेंगलुरू में शुरू की गई है। अगले महीने से यह सर्विस ज्यादा शहरों में उपलब्ध होगी। Flipkart ने यह सर्विस को तब लॉन्च किया है जब Blinkit, Zepto, Swiggy Instamart और Dunzo जैसी दूसरी ई-कॉमर्स कंपनियां 15-20 मिनट में कस्टमर्स को ग्रॉसरी आइटम्स की डिलीवरी कर रही है।

शुरू हुई Flipkart की Cooling Days सेल, AC-कूलर पर मिलेगा बम्पर डिस्काउंट

Flipkart के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति (Flipkart CEO Kalyan Krishnamurthy) ने कहा कि वो कस्टमर्स को क्वालिटी सर्विस देना चाहते हैं। इस वजह से कंपनी ने 45 मिनट और 90 मिनट क्विक डिलीवरी सर्विस को पेश किया है। 90 मिनट में डिलीवरी सर्विस फिलहाल 14 शहरों में उपलब्ध है। Flipkart Quick Delivery Service को 200 शहरों में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। उन्होंने आगे कहा- उन्हें नहीं लगता है कि 15 से 20 मिनट की डिलीवरी एक सही लॉन्ग टर्म कस्टमर मॉडल है।

Flipkart अब घर-घर पहुंचाएगा दवाएं, इन कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

फ्लिपकार्ट क्विक सर्विस को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसमें कस्टमर्स को 2000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स अलग-अलग कैटेगरी में जैसे ग्रॉसरी, फ्रेश प्रॉडक्ट्स, डेयरी, मीट, मोबाइल फोन, एक्सेसरीज, स्टेशनरी आइटम्स और होम एक्सेसरीज उपलब्ध कराया गया था। कस्टमर्स प्रॉडक्ट को सेलेक्ट करके अगले 90 मिनट या 2 घंटे डिलीवरी के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button