• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘साइरस मिस्त्री जैसा होगा हाल…’, Ratan Tata को मिली जान से मारने की धमकी

Writer D by Writer D
16/12/2023
in Business
0
Ratan Tata

Ratan Tata

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक टाटा ग्रुप (Tata Group) के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी एक फोन कॉल के जरिए दी गई है, जो मुंबई पुलिस के पास आया। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने अरबपति रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी। अब धमकी देने वाले इस शख्स का पता लगा लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इसे गिरफ्तार नहीं किया है।

साइरस मिस्त्री जैसा हाल करने की धमकी

Ratan Tata को जान से मारने के लिए धमकी भरा कॉल मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के पास आया था। धमकी देने वाले ने कहा था कि रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी जाए, नहीं तो उनका भी हाल साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) जैसा ही होगा। इस कॉल के आने के बाद से मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और जांच शुरू करते हुए Ratan Tata की सुरक्षा को बढ़ा दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम को काम सौंपा गया। जांच के दौरान तकनीकी सहायता और टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर की मदद से इस धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने ढूंढ़ लिया है। गौरतलब है कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का बीते साल 4 सितंबर, 2022 को एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था।

मुंबई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से Ratan Tata को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले की लोकेशन कर्नाटक में पाई गई थी और वह पुणे का रहने वाला था। जैसे ही पुलिस उनके पुणे स्थित आवास पर पहुंची, उन्हें पता चला कि फोन करने वाला पिछले 5 दिनों से लापता था और उसकी पत्नी ने शहर के भोसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

परीक्षा पे चर्चा 2024 के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें अप्लाई

ये धमकी भरा कॉल करने वाले शख्स के बारे में उसके रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद पुलिस को पता चला कि वह सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और उसने बिना बताए किसी के घर से वह फोन ले लिया और ये रतन टाटा को धमकी देते हुए ये फोन कॉल किया था। बता दें कि ये फोन मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाला व्यक्ति सिजोफ्रेनिया की बीमारी से ग्रसित था, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया।

धमकी देने वाला MBA डिग्री होल्डर

पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद बताया है कि फोन करने वाले ने फाइनेंस में एमबीए (MBA) किया है और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है। गौरतलब है कि देश के दिग्गज कारोबारियों को धमकी देने का ये नया मामला नहीं है, इससे पहले हाल ही में एशिया के सबसे रईस इंसान और देश की सबसे मूल्यवान कंपनी Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को भी ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी देते हुए फिरौती की मांग की गई थी।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiRatan TataTata Group
Previous Post

परीक्षा पे चर्चा 2024 के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें अप्लाई

Next Post

कांग्रेस शुरू करेगी ‘देश के लिए दान’ अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स ने लगाई ऊँची छलांग

07/05/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई कम, चांदी ने भी खोई रंगत

06/05/2026
Main Slider

SelectUSA Summit 2026 : भारतीय कंपनियों ने किया 20.5 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश

06/05/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक फीकी, चांदी के भाव स्थिर

05/05/2026
share market
Business

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में उछले शेयर बाजार

04/05/2026
Next Post
Congress

कांग्रेस शुरू करेगी 'देश के लिए दान' अभियान

यह भी पढ़ें

क्रांतिवीरों की नगरी अब खेल वीरों की नगरी के रूप में अपनी पहचान सशक्त करेगी : मोदी

02/01/2022
Handloom

बजट में बुनकरों पर योगी सरकार का फोकस

27/05/2022
Earthquake

तंजानिया में भूकंप के तेज जबरदस्त झटके, रिक्टर स्केल5.9 तीव्रता

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version