• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पैर की उंगलियों का कालापन नहीं हो रहा हैं दूर, आजमाए ये नुस्खें

Writer D by Writer D
15/10/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Black Toes

Black Toes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेहरे की खूबसूरती सभी को पसंद होती हैं जिसका सभी ध्यान रखते हैं और हर दिन इसकी देखभाल के लिए प्रयास करते रहते हैं। ऐसे में महिलाएं अक्सर हाथ और पैरों को नजरअंदाज कर देती हैं जिसकी वजह से उंगलियों के पोरों (Toes) पर कालापन छाने लगता हैं। पैरों की उंगलियों और पोरों का कालापन पैरों की खूबसूरती को बिगाड़ सकता है। क्या आप भी उंगलियों के कालेपन की वजह से अपने पैरों को छिपाने की कोशिश करती हैं और अपने पसंदीदा फुटवेयर्स भी नहीं पहन पाती हैं? ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से पैर की उंगलियों (Toes)  का कालापन आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में…

अंडे का इस्तेमाल

1 अंडे का एग व्हाइट, 1 छोटा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच बेसन लेकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पैरों के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और सूखने दें। 15 मिनट बाद इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए उंगलियों से हटाएं। पैरों को पानी से धो लें और पैरों को मॉइस्चराइज करें। बेहतर परिणामों के लिए इस नुस्खे को कम से कम 15 दिनों तक हफ्ते में 3 बार आजमाएं।

चंदन पाउडर का इस्तेमाल

अपने पैरों के उंगलियों की रंगत को निखारने के लिए आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए करीब दो चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें खीरे, टमाटर और नींबू का रस मिला लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को अपने पैरों के उंगलियों पर लगा लें। कुछ देर के बाद जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से स्किन का कालापन दूर होने लगेगा।

एलोवेरा का इस्तेमाल

पैरों की उंगलियों और पोरों के कालेपन को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल को पैर की उंगलियों के प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 5 मिनट तक इससे उंगलियों की मसाज करें। इसे 15-20 मिनट के लिए लगाए रखें। पैरों को धो लें और अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें। यदि आप जल्दी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो नियमित इस नुस्खे को आजमाएं। इसके 15 दिन तक इस्तेमाल से ही उंगलियों का कालापन दूर होने लगेगा।

नींबू के रस का इस्तेमाल

एक्सफोलिएशन या स्क्रबिंग आपके पैरों की उंगलियों के कालेपन को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह आपकी त्वचा के रंग को हल्का करने के साथ-साथ उन्हें चिकना और नरम बनाता है। इसके लिए 1 चम्मच नींबू के रस और चीनी को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे अपने पैरों की उंगलियों में तब तक रगड़ें जब तक कि यह त्वचा में अच्छी तरह समा न जाए। नींबू के रस में विटामिन- सी की बहुतायत मात्रा होती है जो त्वचा की रंगत निखारने में मदद करती है वहीं चीनी एक अच्छे स्क्रबर की तरह काम करती है जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को दूर करने में मदद करती है।

संतरे के छिलकों का इस्तेमाल

पैरों की उंगलियों डार्कनेस दूर करने के लिए आप संतरे के छिलकों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलकों को सुखा लें और फिर इन्हें पीस कर इनका पाउडर तैयार कर लें। फिर इसमें थोड़ा दूध मिला लें। इसके बाद इस तैयार पेस्ट को अपने हाथों और पैरों पर लगाएं और इसके सूखने के बाद इसे सादे पानी से धो लें। इससे आपकी डार्क स्किन की रंगत निखरने लगेगी।

बेसन का इस्तेमाल

2 टेबलस्पून बेसन, 1 टेबल स्पून नींबू का रस, 1 टेबल स्पून शहद, 1 चुटकी हल्दी और 1 टेबल स्पून दही लेकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे पैरों के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और कुछ देर या सूखने के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद हल्की स्क्रबिंग करते हुए इसे हटा दें। पैरों को अच्छी तरह से धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। अच्छे परिणामों के लिए इस प्रक्रिया को रात में सोने से पहले और नियमित रूप से दोहराएं। ऐसा करने से काले धब्बों से जल्दी राहत मिल सकती है।

Tags: Beauty tipsblack toesSkin Caretoes
Previous Post

मीठा खाने का कर रहा हैं मन, मिनटों में बनाए सूजी के लड्डू

Next Post

देना चाहते हैं पलकों को कुदरती घनापन, इन नुस्खों से मिलेगी सुंदरता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Anant Singh
Main Slider

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

30/10/2026
Next Post
Eyelashes

देना चाहते हैं पलकों को कुदरती घनापन, इन नुस्खों से मिलेगी सुंदरता

यह भी पढ़ें

Dhirendra Shastri

बदरीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत

04/06/2023
arrested

अवैध शराब समेत तीन गिरफ्तार

19/01/2022
cm yogi

योगी ललितपुर में सुनेंगे मुरारी बापू के प्रवचन और दतिया में करेंगे पीतांबरा माई के दर्शन

06/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version