• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
30/10/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए जारी ऑरेंज एवं येलो अलर्ट के दृष्टिगत शासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी जनपदों में आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां पूरी रखी जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 अक्टूबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चमोली जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल एवं चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना भी व्यक्त की गई है। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों को मौसम सामान्य होने तक नियंत्रित रखा जाए। संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर यातायात को नियंत्रित किया जाए। किसी भी सड़क के बाधित होने की स्थिति में संबंधित विभाग तत्काल मार्ग खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के अंतर्गत नामित अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहें। राजस्व, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें। पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन एवं अन्य बचाव दल आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार रहें।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि भारी बारिश एवं खराब मौसम के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही नियंत्रित की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेते हुए समय रहते सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

Next Post

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

02/11/2026
पंजाब

CM मान के हॉकी के प्रति जुनून से प्रभावित हुए बोवेलैंडर, बोले- जालंधर आकर खुशी हुई

02/11/2026
पंजाब

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

02/11/2026
Next Post

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

यह भी पढ़ें

Corona

देश में कोरोना के 10,649 नए मरीज, 32 की मौत

24/08/2022
किसानों आंदोलन के समर्थन में सड़कों पर राहुल-प्रियंका Rahul-Priyanka on the streets in support of farmers movement

किसान आंदोलन के समर्थन में सड़कों पर राहुल-प्रियंका, राजभवन के बाहर पुलिस अलर्ट

15/01/2021
beetroot paratha

ट्राई करें चुकंदर का पराठा, बनाने में आसान स्वाद में लाजवाब

18/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version