Categorized

सना खान ने शेयर की शादी की नई तस्वीरें

नई दिल्ली| सना खान शादी के बाद अब हर फंक्शन की फोटोज शेयर कर रही हैं। सना ने अब अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह ग्रीन शरारा पहने नजर आ रही हैं। सना इसमें काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ सना ने गोल्ड की जूलरी पहनी हुई है। इस फोटो को शेयर करते हुए सना ने लिखा, अलहमदुलिल्लाह। सना की इस फोटो पर कमेंट सेक्शन में शौहर अनस सैयद ने दिल वाला इमोटिकॉन पोस्ट किया है।

अंकिता लोखंडे से फैन्स बोले- हम तुमको रोज सुशांत की याद दिलाएंगे

सना ने भी पति के कमेंट का रिप्लाई करते हुए गुलाब वाला इमटिकॉन कमेंट पोस्ट है।

बता दें कि सना ने परिवारवालों की मौजूदगी में मौलाना मुफ्ती अनस के साथ सूरत में निकाह किया था। इस शादी में सना के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कोई दोस्त शामिल नहीं हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sayied Sana Khan (@sanakhaan21)

इससे पहले सना ने व्हाइट आउटफिट में अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा था, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि हलाल प्यार इतना खूबसूरत होगा जब तक कि मैंने तुमसे शादी नहीं की थी। हर हलाल कामों में बरकत है। शादी को 1 हफ्ता भी हो गया।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sayied Sana Khan (@sanakhaan21)

कुछ दिनों पहले सना ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। सना ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘भाईयों और बहनों, आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आप से बात कर रही हूं। मैं सालों से शोबिज फिल्म इंडस्ट्री की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई है, जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं, लेकिन कुछ दिन से मुझ पर ये अहसास कब्जा जमाए हुए है कि इंसान के दुनिया में आने का मकसद क्या सिर्फ यह है कि वह दौलत और शोहरत कमाए?’

Related Articles

Back to top button