• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत राजपूत केस में CBI के हाथ लगे कुछ अहम सबूत, क्या रिया होंगी गिरफ्तार?

Desk by Desk
21/08/2020
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
क्या रिया होंगी गिरफ्तार? will Riya be arrested?

क्या रिया होंगी गिरफ्तार?

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की जांच सीबीआई ने मुंबई पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने इस केस में सबसे पहले सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ की है। बता दें कि नीरज सुसाइड के वक्त घर में ही मौजूद था। वहीं इस मामले में सीबीआई ने मुंबई पुलिस से घटनास्थल की तस्वीरों की भी मांग की है।

आज रिया से पूछताछ कर सकती है सीबीआई

सीबीआई के पांच अफसर दिल्ली से कल रात मुंबई पहुंच गए हैं। आज से केस की जांच के लिए पूछताछ का सिलसिला शुरू होगा। इसी कड़ी में आज सीबीआई रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा सुशांत के स्टाफ, दोस्तों, वकील, डॉक्टर से भी पूछताछ करेगी। सीबीआई के 16 सदस्यों की टीम मामले के जांच कर रही है। सीबीआई के 16 सदस्यों की टीम मामले के जांच कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कब मिलेगी स्‍वदेशी कोरोना वैक्‍सीन?

रिया को देने होंगे इन सवालों के जवाब

सीबीआई को सौंपे जाने के बाद सुंशांत केस की जांच में और तेजी आ गई है। इस मामले में ताबड़तोड़ पूछताछ का सिलसिला आज से शुरू होने जा रहा है। मामले में मुख्य आरोपी बताई जा रही रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। वहीं पूछताछ के दौरान रिया को उन सभी सवालों का जवाब देना होगा, जिनसे रिया अब तक बचती आई हैं।

रिया को अपने और सुशांत के रिश्ते के अलावा पैसों के लेन देन, बैंक खातों, खर्चों, प्रॉपर्टी और सुशांत की तीन कंपनियों को लेकर भी CBI को जवाब देना पड़ सकता है। बता दें कि ईडी की पूछताछ के दौरान रिया इन सभी सवालों के जवाब दने से कट रही थीं, लेकिन अब उन्हें सीबीआई को जवाब देना होगा। बता दें कि रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।

बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 20 सितंबर को हो सकती है जारी, इतने चरणों में होगी वोटिंग

रिया की गिरफ्तारी की मांग

मामले की सीबीआई जांच शुरू होने के बाद रिया की गिरफ्तारी की भी मांग तेज हो गई है। अगर रिया पर लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो जाहिर तौर पर रिया की गिरफ्तारी होना तय माना जा रहा है।

सीबीआई के सामने कई चुनौतियां

वहीं सुशांत सुसाइड केस में CBI के सामने कई चुनौतियां हैं। सीबीआई को पहले यह पता लगाना होगा कि सुशांत ने सुसाइड किया या फिर उनकी हत्या हुई। सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई स्थित बंगले में पहुंच कर क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी। माना जा रहा है कि सीन रिक्रिएशन के दौरान उन सभी लोगों को बुलाया जा सकता है, जो सुशांत की मौत के बाद सबसे पहले उनके कमरे में पहुंचे थे और शव को फांसी के फंदे से उतारा था।

मुंबई पुलिस की हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू

मुंबई पुलिस से हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीआई की टीम अभी बांद्रा पुलिस स्टेशन के अंदर है। सीबीआई के अधिकारी बांद्रा एसएचओ और आईओ से मिल रहे हैं। सीबीआई 56 बयानों का हैंडओवर मुंबई पुलिस से लेगी। मुंबई पुलिस ने अब तक की जांच में कुल 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस घटनास्थल की पंचनामा रिपोर्ट, फॉरेंसिक रिपोर्ट, सुशांत के तीनों मोबाइल फोन, उनका लैपटॉप, कपड़े जिन्हें पहनकर उनकी डेडबॉडी फंदे से झूलती मिली थी ये सब हैंडओवर करेगा।

इसके अलावा ऑटोप्सी रिपोर्ट, मोबाइल की सीडीआर एनालाइसिस, बांद्रा पुलिस की केस डायरी, कंबल, वो बेडशीट जो सुशांत के कमरे में थी, वो कपड़ा जिसका फंदा बनाकर सुशांत ने फांसी लगाई, कुर्ता, मग-प्लेट जिसमें जूस पिया, सीसीटीवी की डीवीआर जैसी कई चीजें सीबीआई मुंबई पुलिस से लेगी।

Tags: CBI का कसा शिकंजाwill Riya be arrested?बांद्रा पुलिसहाथ लगे केस से जुड़े अहम सबूत
Previous Post

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कब मिलेगी स्‍वदेशी कोरोना वैक्‍सीन?

Next Post

भूकंप के तेज झटकों से हिला झारखंड, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता मापी गई

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post

भूकंप के तेज झटकों से हिला झारखंड, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता मापी गई

यह भी पढ़ें

Eye Makeup

छोटी आंखो के लिए कुछ खास मेकअप टिप्स

03/03/2026
Hashish

साढ़े पांच किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

24/02/2021
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, रूपया मांगने पर दंपत्ति को पीटा

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version